एजुकेशन

Manmohan Singh Motivational Quotes for Students: जीवन कभी भी विरोधाभासों... छात्रों के लिए वरदान हैं मनमोहन सिंह की ये बातें

Former PM Manmohan Singh life Lesson Inspirational Quotes: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने दिल्ली के एम्स में 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह दिल्ली एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती थे। साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके डॉ मनमोहन सिंह एक महान अर्थशास्त्री भी थे। मनमोहन सिंह का जीवन छात्रों के लिए काफी प्रेरणादायक है। देश सेवा और विनम्रता के लिए पहचाने जाने वाले मनमोहन सिंह के कुछ अनमोल विचार यहां देख सकते हैं।

Image

डॉ मनमोहन सिंह के विचार

Photo : Times Now Digital

Former PM Manmohan Singh life Lesson Inspirational Quotes: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। एक महान अर्थशास्त्री और साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके डॉ मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन देश के प्रति उनकी सेवा और विनम्रता हमेशा छात्रों को प्रेरित करती रहेगी। मनमोहन सिंह ने अपने काम से देश को गर्वित तो किया ही, साथ ही उनकी कुछ बातें छात्रों को सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित कर देंगी। दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता रखने वाले मनमोहन सिंह की कही प्रेरणादायक बातें यहां देख सकते हैं।

Manmohan Singh Motivational Quotes: मनमोहन सिंह के अनमोल विचार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने अपना जीवन सरल, सादगीपूर्ण और निस्वार्थ सेवा में बीता दिया है। मनमोहन सिंह जी के विचार, सोच और समर्पण भाव को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं उनके अनमोल विचार-

"नैतिक और जिम्मेदार व्यवहार को हर जगह लागू करना चाहिए।"

"जीवन कभी भी विरोधाभासों से मुक्त नहीं होता है।"

"हमारी दृष्टि सिर्फ आर्थिक विकास की नहीं है, बल्कि एक ऐसे विकास की भी है जो आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाए।"

"हजारों जवाबों से अच्छी है मेरी खामोशी, न जाने कितने सवालों की आबरू रखी।"

"सुधार एक घटना नहीं है, यह एक प्रक्रिया है। हम सुधार के उद्देश्य को आगे बढ़ाते रहेंगे।"

"हमें स्वास्थ्य पर अधिक पैसा लगाना चाहिए।"

Dr Manmohan Singh

डॉ मनमोहन सिंह

डॉ मनमोहन सिंह की कुछ बातें छात्रों को जोश से भरने वाली है। जैसे वो कहते थे कि हारने वाला वह है जिसने "अपने सपनों को छोड़ दिया" है, जब तक आप कोशिश कर रहे हैं, आप सभी तक हारे नहीं है। अपने काम करने के तरीके पर उठे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने एक बार कहा था कि मैं नहीं मानता कि मैं एक कमजोर प्रधानमंत्री हूं। यह इतिहासकारों का काम है।

Dr Manmohan Singh Life: मनमोहन सिंह का जीवन

मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर 1932 को हुआ था। वह एक महान अर्थशास्त्री थे। वह असम से 1991 में राज्यसभा गए। वह लगातार पांच बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। वह वित्त मंत्री से लेकर योजना आयोग का उपाध्यक्ष और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर भी रह चुके हैं। डॉ मनमोहन सिंह के परिवार में पत्नी गुरशरण कौर और तीन बेटियां हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article