एजुकेशन

Manipur HSLC 10th Result 2023: जारी हो गया मणिपुर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 15, 2023, 06:38 PM IST

Manipur HSLC 10th Result 2023, manresults.nic.in: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार मणिपुर बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।

Image

Manipur HSLC 10th Result 2023: यहां चेक करें मणिपुर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Manipur HSLC 10th Result 2023, manresults.nic.in: मणिपुर बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर (Manipur 10th Result 2023) दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया (Manipur HSLC Result) गया है। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आए हैं, तो छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्मेंट परीक्षा आयोजित करता है। वहीं दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर फेल माना जाएगा। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Manipur HSLC 10th Result 2023: यहां चेक करें मणिपुर 10वीं का रिजल्ट

  1. manresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Manipur HSLC 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल से जुड़े रहें।

Manipur 10th Result: प्रेस कांफ्रेंस के जरिए रिजल्ट

बता दें बोर्ड ने हर बार की तरह इस बार भी मणिपुर बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किया है। साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। यहां आप पास स्टूडेंट्स की लिस्ट व टॉपर्स की सूची देख सकते हैं।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article