मणिपुर कक्षा 12 परिणाम 2025 घोषित
Manipur Class 12 Result 2025 Declared: उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, मणिपुर (COHSEM) ने 12वीं परीक्षा का परिणाम आज 25 अप्रेल 2025 को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन Council of Higher Secondary Education, Manipur द्वारा किया गया था। Manipur Class 12 Results cohsem को manresults.nic.in पर से आसानी से देखा जा सकता है, उम्मीदवार या परीक्षार्थी खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी Manipur Board COHSEM Result 2025 देख सकते हैं।
छात्रों को अपना परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होग।
मणिपुर कक्षा 12वीं के परिणाम: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका नोट करें?
चरण 1: आधिकारिक COHSEM वेबसाइट - manresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2: 'हायर सेकेंडरी' परिणामों के लिए होमपेज पर दिए गए परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण 5: इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
Direct Link for Manipur Board 12 Exam Result 2025
Manipur Board 12 Exam Result 2025: कौन रहा साइंस टॉपर
इस वर्ष, कॉमेट स्कूल, चंगांगेई, उचेकन की Riya Khwairakpam ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर विज्ञान स्ट्रीम में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके बाद हर्बर्ट स्कूल, चंगांगेई की Mediciana Moirangthem ने 483 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। कॉमेट स्कूल की ही Silvia Lukram ने 479 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। एक अन्य छात्र, पायनियर अकादमी, बामन कम्पू के Laikhuram Linthoi Chanu ने भी 479 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान साझा किया।
Manipur Board 12 Exam Result 2025: कौन रहा आर्ट्स टॉपर
कला स्ट्रीम में, एनलाइटन नॉलेज हायर सेकेंडरी स्कूल, संगकफाम की Keisham Hannah Devi ने 479 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसी संस्थान की Harsh Maisnam ने दूसरा और Sagolsem Inunganbi Chanu ने तीसरा स्थान हासिल किया।
Manipur Board 12 Exam Result 2025: कौन रहा कॉमर्स टॉपर
इंफाल के टी.जी. हायर सेकेंडरी स्कूल की Warepam Lidia Devi ने 463 अंकों के साथ कॉमर्स स्ट्रीम में पहला स्थान प्राप्त किया। उनके बाद टी.जी. हायर सेकेंडरी स्कूल की ही Yaifabi Sapam ने 434 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर टी.जी. हायर सेकेंडरी स्कूल की ही छात्रा Devia Mayengbam और Prithita Yumnam संयुक्त रूप से रहीं, दोनों ने 427 अंक प्राप्त किए।