Maharashtra SSC, HSC Result Date को लेकर जल्द ही खुलासा होने वाला है। बता दें, Maharashtra Board 10th 12th results को जारी करने की तैयारी चल रही है, और कभी भी इन रिजल्ट को जारी किया जा सकता है। एक बार परिणाम ऑफिशियल रूप से आने के बाद महाराष्ट्र बोर्ड के छात्र mahahsscboard.in से रिजल्ट देख सकेंगे। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी लगातार बोर्ड रिजल्ट को ट्रैक कर रहा है और परिणाम लिंक को जल्दी से जल्दी शेयर किया जाएगा।
महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी परिणाम की तारीख इसी हफ्ते में घोषित की जा सकती है जबकि महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे 20 मई के बाद किसी भी दिन जारी होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट 20 मई से 30 मई 2023 के बीच किसी भी दिन जारी किया जाएगा। छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की इन साइट्स पर नजर बनाए रखें।
- mahahsscboard.in
- mahresult.nic.in
How to Check Maharashtra Board Results 2023 ऐसे चेक करें रिजल्ट
- महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर, रिजल्ट लिंक खोजें
- रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें
- 'परिणाम देखें' नाम के बटन पर क्लिक करें
- महाराष्ट्र एसएससी परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 15,77,256 उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 8,44,116 लड़के और 7,33,067 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुईं। जबकि लगभग 14 लाख छात्रों ने एचएससी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। पिछले वर्ष परिणाम जून के पहले सप्ताह तक घोषित किए गए थे।
