एजुकेशन

Maharashtra Bandh 2024: बदलापुर घटना पर MVA ने किया महाराष्ट्र बंद का ऐलान, क्या कल बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज?

Maharashtra School College Closed Updates: महाराष्ट्र के बदलापुर घटना पर बवाल बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी (MVA) ने कल यानी 24 अगस्त 2024 को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है। बदलापुर में चार साल की दो बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटना से आक्रोशित लोगों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है। ऐसे में महाराष्ट्र बंद के ऐलान का असर स्कूलों और कॉलेजों पर भी पड़ सकता है।

Image

महाराष्ट्र में स्कूल बंद

Photo : iStock

Maharashtra School College Closed Updates: महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले के बदलापुर में चार साल की दो बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटना (Maharashtra Badlapur Case) ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। हर तरफ गुस्साए लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस घटना का विरोध करते हुए महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी (MVA) ने कल यानी 24 अगस्त 2024 को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है। महाराष्ट्र बंद का असर स्कूलों और कॉलेजों पर भी पड़ने वाला है। ऐसे में क्या कल स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे इसको लेकर सवाल सामने आ रहे हैं।

महाराष्ट्र के बदलापुर की घटना के बाद पूरे प्रदेश को एक दिन के लिए बंद रखने का ऐलान किया गया है। स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों द्वारा ट्रेन रोकने, पथराव और सड़कों पर जबदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने की घोषणा कर सकती है।

बदलापुर में था स्कूल बंद

बदलापुर में चार साल की दो बच्चियों के साथ घटी इस घटना के बाद भयानक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इसको लेकर बुधवार को शहर में अधिकांश स्कूलों को बंद कर दिया गया था। शहर के कई हिस्सों में पथराव हुए। इस दौरान 17 पुलिसकर्मी और 8 रेलवे पुलिसकर्मियों के घायल हो गए। हालांकि, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

MVA ने की महाराष्ट्र बंद की मांग

इंटरनेट सेवाएं बाधित

महाराष्ट्र के बदलापुर की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए लोगों ने 24 तारीख को महाराष्ट्र बंद करने का ऐलान किया गया है। 21 अगस्त को बदलापुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। साथ ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज भी किया था। स्कूल में स्वीपर द्वारा बच्चियों का यौन शोषण करने की घटना के बाद लोगों का गुस्सा स्कूल के सामने निकला। हजारों की संख्या में लोग स्कूल के गेट पर जमा हो गए थे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article