Maharashtra CET 2026 Answer Key : Maharashtra State Common Entrance Test Cell (MHT CET 2026) की Answer Key जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने PCM और PCB की परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट से Answer Key के साथ-साथ अपनी Response Sheet भी डाउनलोड कर सकेंगे। Answer Key की मदद से छात्र परिणाम घोषित होने से पहले सही आंसर्स की जांच कर सकेंगे और अपने संभावित अंकों का अनुमान भी लगा सकेंगे। अभी तक Answer Key जारी होने की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इसके जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर की से जुड़े हर अपडेट्स पर नजर रखें और Answer Key जारी होते ही उसे एक्सेस करने के लिए अपने लॉगिन डीटेल्स भी तैयार रखें।
Maharashtra CET 2026 Answer Key डाउनलोड करने के स्टेप्स : How to download Maharashtra CET 2026 Answer Key :
MHT CET 2026 Answer Key डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- MHT CET की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- 'Candidate Login' (उम्मीदवार लॉगिन) अनुभाग पर क्लिक करें।
- अपनी पंजीकृत ईमेल ID और पासवर्ड दर्ज करें।
- Answer Key, Response Sheet और प्रश्न पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
- भविष्य के लिए Answer Key डाउनलोड करें और इसे संभाल कर रखें।
MHT CET Answer Key 2026 के बाद क्या ?
MHT CET Answer Key की जांच करने के बाद उम्मीदवार मार्किंग योजना (Marking Scheme) का उपयोग करके अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। अगर उन्हें कोई उत्तर गलत लगता है, तो उन्हें एक निर्धारित समय सीमा के अंदर आपत्तियां (Objections) दर्ज करके उसे चुनौती देने की अनुमति होगी। सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, अंतिम Answer Key जारी की जाएगी। MHT CET 2026 का परिणाम इसी अंतिम Answer Key के आधार पर तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Answer Key, आपत्ति दर्ज करने की समय-सीमा (Objection Window) और परिणाम की घोषणा से संबंधित अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
