Maharashtra Board SSC Admit Card 2024 How to Get: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 31 जनवरी, 2024 को महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।इन एडमिट कार्ड को mahahsscboard.in पर जारी किया गया है, लेकिन छात्र इस वेबसाइट के जरिये अपने एडमिट कार्ड नहीं पा सकेंगे। जो छात्र एसएससी या कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे यहां से एडमिट कार्ड पाने का तरीका देखें।
एक जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा एसएससी यानी 10वीं की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट से नहीं मिलेगा, बल्कि (Maharashtra SSC 2024 Hall Ticket) छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से हॉल टिकट प्राप्त करना होगा।
Maharashtra Board 10th Admit Card 2024 MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in के माध्यम से स्कूल लॉगिन में डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया गया है।
कब से है महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा - Maharashtra Board 10th Exam Date
महाराष्ट्र कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी और 26 मार्च, 2024 को समाप्त होगी। Maharashtra Board 10th Exam 2024 दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली कुछ पेपरों के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और अन्य के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक। फिजियोलॉजी हाइजीन और होम साइंसेज के लिए परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
10वीं परीक्षा के लिए सभी मंडल बोर्ड माध्यमिक विद्यालयों में 10वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड प्रिंट कराएंगे, इसके बाद छात्र अपने स्कूल से संपर्क करके एडमिट कार्ड पा सकेंगे।
एडमिट कार्ड के लिए नोटिस
एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया था कि ''सभी माध्यमिक विद्यालयों के लिए मार्च 2024 माध्यमिक विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र परीक्षा के हॉल टिकट बोर्ड की वेबसाइट www.mahahsscboard.in के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। यह 31 जनवरी, 2024 से स्कूल लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। तकनीकी कठिनाई की स्थिति में, माध्यमिक विद्यालयों को डिविजनल बोर्ड से संपर्क करना चाहिए''
ध्यान रहे, इन एडमिट कार्ड को स्कूल लॉगिन से देखा जा सकता है।
