एजुकेशन

Maharashtra Board 10th Result 2023, mahresult.nic.in: बिग अपडेट! कल इस समय महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 1, 2023, 04:20 PM IST

Maharashtra Board SSC 10th Result 2023, MSBSHSE 10 result at mahresult.nic.in, mahahsscboard.in: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल यानी 2 जून 2023 को 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

Maharashtra Board SSC 10th Result 2023: यहां चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Maharashtra Board SSC 10th Result 2023, MSBSHSE 10 result at mahresult.nic.in, mahahsscboard.in: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल यानी 2 जून 2023 को एसएससी का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइटmahahsscboard.in, mahresult.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र रोल नंबर वाइज अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। बता दें यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। अधिक जानकारी के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।

बता दें इस बार महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा फरवरी मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Maharashtra Board SSC 10th Result 2023: यहां चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  • mahahsscboard.in, mahresult.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर जाकर Maharashtra Board SSC 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

इसके अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।

Maharashtra Board 10th Result: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
  2. यहां MHSSC टाइप कर बिना स्पेस दिए अपना रोल नंबर दर्ज कर 57766 पर भेजें।
  3. रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

रिजल्ट चेक करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर लें। ध्यान रहे जब तक ओरिजिनल मार्कशीट जारी नहीं हो जाती तब तक इसे वैलिड माना जाएगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article