Maharashtra Board HSC 12th Result 2023 on mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in: महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद 10 से 15 दिनों के भीतर स्क्रूटनी व कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिन छात्रों के कम मार्क्स आए हैं, वो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
MAY 25, 2023 15:25 IST
Maharashtra HSC, SSC Result 2023: 12वीं का रिजल्ट एक नजर में
महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 14,16,371 छात्र बैठे थे, जिसमें 12,92,468 छात्र-छात्राएं पास हुए। ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 91.25 प्रतिशत है।
MAY 25, 2023 14:57 IST
Maharashtra HSC, SSC Result 2023: एक अन्य लिंक पर देख सकते हैं रिजल्ट
अगर छात्रों को mahresult.nic.in वेबसाइट पर रिजल्ट देखने में परेशानी आ रही है, तो वे hscresult.mkcl.org पर जाकर मार्कशीट देख सकते हैं।
MAY 25, 2023 14:42 IST
Maharashtra HSC, SSC Result 2023: वेबसाइट पर दिखने लगा लिंक
MAY 25, 2023 14:38 IST
Maharashtra HSC, SSC Result 2023: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- सबसे पहले mahresult.nic.in या hscresult.mkcl.org पर जाएं।- अब, एचएससी परिणाम 2023 पर जाएं।- अपना रोल नंबर और माता का पहला नाम दर्ज करें।- लॉग इन करें और अपने अंक जांचें।- अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करें।
MAY 25, 2023 14:21 IST
mahresult.nic.in Live - रिजल्ट लिंक हुआ एक्टिव
Maharashtra Board Class 12 Result 2023 Declare कर दिया गया है, यहां तक की रिजल्ट लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आज, 25 मई को HSC या कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए।
MAY 25, 2023 13:38 IST
Maharashtra HSC, SSC Result 2023: आधे घंटे बाद एक्टिव हो जाएगा लिंक
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। वेबसाइट के मुताबिक, दोपहर 12 बजे महाराष्ट्र बोर्ड की वेबसाइट पर दो बजे लिंक एक्टिव हो जाएगा। आप आधा घंटा बाद वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
MAY 25, 2023 13:05 IST
मुंबई डिवीजन का सबसे खराब रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के नतीजे देखें तो कोंकण डिवीजन का परीक्षा परिणाम सबसे अच्छा रहा है। यहां 96.01% छात्र पास हुए हैं। जबकि, मुंबई का प्रदर्शन सबसे ज्यादा खराब रहा है। मुंबई में 88.13% छात्र पास हुए हैं।
MAY 25, 2023 12:43 IST
Maharashtra HSC, SSC Result 2023: ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। हालांकि, वेबसाइट पर लिंक दो बजे के बाद एक्टिव होगा। यहां जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका- - mahresult.nic.in या hscresult.mkcl.org पर जाएं।- एचएससी परिणाम टैब खोलें।- अपनी जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।- अपने अंक जांचें और डाउनलोड करें।
MAY 25, 2023 12:37 IST
Maharashtra HSC, SSC Result 2023: बीते साल की तुलना में 2.97% गिरा रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणामों में गिरावट आई है। बीते साल की तुलना में 2.97 प्रतिशत की कमी आई है। 2022 में 12वीं का रिजल्ट 94.2 प्रतिशत था। जबकि, इस बार 91.25 फीसदी पासिंग पर्सेंटेज रहा।
MAY 25, 2023 12:30 IST
Maharashtra HSC, SSC Result 2023: 89.14% लड़के पास
महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2023 में कुल 7,67,386 छात्र उपस्थित हुए थे, जिसमें से 6,84,118 छात्रों ने परीक्षा पास कर ली। लड़कों का पास प्रतिशत 89.14% है।
Maharashtra Result 2023 Live - महाराष्ट्र रिजल्ट घोषित ! 2 बजे आएगा रिजल्ट लिंक
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आज, 25 मई को HSC या कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए। डायरेक्ट लिंक 2 बजे आएगा।
MAY 25, 2023 11:34 IST
Maharashtra HSC, SSC Result 2023: टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, पुणे एसएससी व एचएससी का रिजल्ट जारी करने के साथ टॉपर्स की लिस्ट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बता दें टॉपर्स को बोर्ड द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।
MAY 25, 2023 11:12 IST
Maharashtra HSC, SSC Result 2023: एक्टिव होने वाला है महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट
Maha HSC result 2023 link और Maha SSC Result 2023 link दोनों को जल्द ही एक्टिव किया जाने वाला है, बता दें एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें mahresult.nic.in से देखा जा सकता है। Maharashtra Result 2023 Live अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
MAY 25, 2023 10:57 IST
Maharashtra SSC 10th, HSC 12th Result 2023 Date LIVE: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंड्री सर्टिफिकेट के लिए कुल 15 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। तथा परीक्षा 5000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी। हालांकि अब छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने (Maharashtra Board Result 2023) वाला है। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक साइट mahresult.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
MAY 25, 2023 10:41 IST
Maharashtra SSC 10th, HSC 12th Result 2023 Date LIVE: प्रेस कांफ्रेंस के जरिए रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट हर बार की तरह इस बार बी प्रेस काफ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
MAY 25, 2023 10:16 IST
Maharashtra SSC 10th, HSC 12th Result 2023 Date LIVE: 12वीं कक्षा के लिए 15 लाख रजिस्ट्रेशन
महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंड्री सर्टिफिकेट के लिए कुल 15 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा 5000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी। हालांकि अब छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने (Maharashtra Board Result 2023) वाला है। बोर्ड आज रिजल्ट जारी करने वाला है।
MAY 25, 2023 09:50 IST
Maharashtra HSC, SSC Result 2023: एक्टिव होने वाला है महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट
Maharashtra HSC result 2023 link और Maha SSC Result 2023 link दोनों को जल्द ही एक्टिव किया जाने वाला है, बता दें एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें mahresult.nic.in से देखा जा सकता है। Maharashtra Result 2023 Live अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
MAY 25, 2023 09:50 IST
Maharashtra SSC 10th, HSC 12th Result 2023 Date LIVE: 17 लाख छात्र कर रहें रिजल्ट का इंतजार
महाराष्ट्र बोर्ड सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 17 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है।