एजुकेशन

Madhya Pradesh Schools Closed: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 9 दिसंबर तक स्कूल बंद, जानें क्या है वजह

Madhya Pradesh Schools Closed: Schools closed till December 9 in Shivpuri: मध्य प्रदेश के जिले शिवपुरी की तहसील करैरा में 2 से 9 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। बागेश्‍वर धाम के पीठाधीश्‍वर पं. धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण के चलते यह फैसला लिया गया है।

Image

MP School closed

Madhya Pradesh Schools Closed: Schools closed till December 9 in Shivpuri: मध्य प्रदेश के जिले शिवपुरी की तहसील करैरा में लबे समय तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस तहसील में सभी स्कूल 2 से 9 दिसंबर तक बंद रहेंगे। इतनी लंबी छुट्टी मिलने से बच्चों के चेहरे खिल गए हैं। आइये जानते हैं कि इस लंबी छुट्टी की वजह क्या है और स्कूल छुट्टी के बाद किस दिन खुलेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागेश्‍वर धाम के पीठाधीश्‍वर पं. धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन करवा रहे हैं। श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत से पहले आज से कलश यात्रा शुरू हो जाएगी। इस आयोजन में लाखों लोगों के शामिल होने का अनुमान है। ऐसे में प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है ताकि स्कूली बच्चों को आने जाने में परेशानी ना हो। प्रशासन ने शहर के अंदर सभी वाहनों पर रोक लगा दी है। ऐसे में स्‍कूल बसें भी नहीं चलेंगी।

चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज

मध्य प्रदेश के जिले शिवपुरी की तहसील करैरा में 2 से 9 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए ऑनलाइन क्सासेस चलेंगी। मंगलवार 10 दिसंबर को सभी स्कूल पहले की तरह ही खुलेंगे।

MP Schools Winter Vacation

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार ने भी स्कूलों में शीतलाकीन अवकाश का ऐलान कर दिया है। इस बार मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी स्कूलों शीतकालीन अवकाश किया जाता है, हालांकि अभी तक किसी भी राज्य ने इनकी घोषणा नहीं की है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article