LIVE

'हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा, मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा' ईद मुबारक कहने के लिए अपनों को भेजें ये शानदार संदेश और कोट्स

'हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा, मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा' ईद मुबारक कहने के लिए अपनों को भेजें ये शानदार संदेश और कोट्स
'हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा, मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा' ईद मुबारक कहने के लिए अपनों को भेजें ये शानदार संदेश और कोट्स

आज भारत में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार खुशियां बांटने और भाईचारे को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर अनुसार ईद दसवें महीने शव्वाल की पहली तारीख को मनाई जाती है। ये त्योहार चांद देखने के बाद शुरू होता है। भारत में 21 अप्रैल को ईद का चांद देखा गया ऐसे में यहां 22 अप्रैल में यानी आज ईद मनाई जा रही है। माना जाता है कि पैगंबर मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई जीती थी, जिसकी खुशी में सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया था। इसलिए इस दिन को मीठी ईद या ईद उल फितर के रूप में मनाया जाने लगा। इस त्योहार को सभी लोग आपस में मिलकर मनाते है और खुदा से सुख-शांति के लिए दुआएं मांगते हैं। पूरे विश्व में ईद बढ़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस दिन सुबह से ही एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो जाता है। यहां देखिए ईद-उल-फितर 2023 के संदेश।

Eid ul-Fitr Mubarak 2023 Wishes Images, Status, Shayari

APR 22, 2023 09:09 IST

ईद की नमाज़ के लिए कितने लोगों का होना ज़रूरी है ?

ईद की नमाज़ के लिए कम से कम चार बालिग़ मर्दों का होना ज़रूरी है, ये नहीं कि दो मर्द हैं और दो औरतें मिलकर चार हो गए तो नमाज़ हो जाएगी, ऐसा नहीं है बल्कि 4 मर्दों का होना ज़रूरी है इसके बाद अगर औरतें चाहें तो नमाज़ में शरीक हो सकती हैं।
APR 22, 2023 08:39 IST

ईद मुबारक बधाई संदेश (Eid ki Hardik Shubhkamnaye)

ज़िन्दगी के हर पल खुशियों से कम न हो,

आप के हर दिन ईद के दिन से कम न हो,

ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो।

दिल से ईद मुबारक !
APR 22, 2023 08:10 IST

ईद मुबारक स्टेटस इन हिंदी (Eid Mubarak 2023 Status In Hindi)

चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,

इबादत से भरा हो रोज़ा तुम्हारा,

हर रोजा और नमाज़ कबूल हो तुम्हारी,

यह अल्लाह से है, दुआ हमारी।

Eid Mubarak !
APR 22, 2023 07:41 IST

ईद मुबारक बधाई संदेश (Eid ki Hardik Shubhkamnaye)

ज़िन्दगी के हर पल खुशियों से कम न हो, आप के हर दिन ईद के दिन से कम न हो, ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो। दिल से ईद मुबारक !
APR 22, 2023 07:16 IST

ईद मुबारक मैसेज (Eid Mubarak 2023 Message in Hindi)

न जुबान से, न दिमाग से न निगाहों से, न गिफ्ट से आपको ईद-उल-फितर मुबारक़ हो डायरेक्ट दिल से! ईद मुबारक !
APR 22, 2023 06:55 IST

Eid Mubarak Wishes: ईद मुबारक संदेश

आग़ाज़ ईद है अंजाम ईद है,
सच्चाई पे चलो तो हर ग़म ईद है,
जिसने भी रखे रोज़े,
उन सब के लिए अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है।
Eid Mubarak !
APR 22, 2023 06:31 IST

Happy Eid Ul Fitr 2023: ईद की शुभकामनाएं

APR 22, 2023 06:21 IST

Eid Mubarak Wishes 2023: ईद पर अपनों को भेजे यें शानदार मैसेज

चांद को चांदनी मुबारक
फ़लक को सितारे मुबारक
सितारों को बुलंदी मुबारक
और आपको हमारी तरह से ईद मुबारक !
APR 22, 2023 06:06 IST

Eid Mubarak Wishes 2023: ईद के शुभकामना संदेश

चलो कि रोते हुओं को हंसा के ईद मनाएं
किसी के दर्द को अपना बना के ईद मनाएं
ईद मुबारक 2023
APR 22, 2023 05:38 IST

Eid Wishes In Hindi: ईद मुबारक

सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल, दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल, चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत, ऐसी उम्मीद के साथ यार तुम्हें मुबारक हो ईद. ईद मुबारक 2023
APR 22, 2023 00:50 IST

Eid 2023 Namaz Timing In Delhi Live: दिल्ली के जामा मस्जिद में नमाज का समय

बता दें दिल्ली के जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर पढ़ी जाएगी।
APR 22, 2023 00:23 IST

ईद की मुबारकबाद

APR 22, 2023 00:03 IST

Eid-ul-Fitr 2023 Date In India Live

आज पूरे देश में ईद का जश्न देखने को मिलेगा। यह इस्लाम धर्म के सबसे बड़े पर्व में से एक है। मान्यता है कि इस दिन हजरत मोहम्मद साहब मक्का से मदीना आए थे। यहां के लोगों ने इस दिन को ईद-उल-फितर के रूप में मनाया था।
APR 21, 2023 23:35 IST

ईदगाह में पढ़ी जाएगी नमाज

भारत के अधिकतर राज्यों में आज यानी 21 अप्रैल को ईद का चांद नजर आया है। ऐसे में कल यानी 22 अप्रैल को ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी। इसी के साथ ईद का जश्न शुरू होगा।
APR 21, 2023 23:19 IST

Eid-ul-Fitr 2023 In India Live: ईद का जश्न

कल सुबह ईद के नमाज के साथ हर तरफ ईद का जश्न शुरू हो जाएगा। इस दिन लोग एक दूसरे को मीठी सेवइयां खिलाकर गले लगकर ईद की बधाई देते हैं।
APR 21, 2023 23:01 IST

Eid-ul-Fitr 2023 Namaz Timing In Lucknow Live: लखनऊ में ईद की नमाज का समय

बता दें लखनऊ में ईद की नमाज सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर अदा की जाएगी।
APR 21, 2023 22:46 IST

Eid 2023 Namaz Timing In India Live नोएडा में नमाज का समय

नोएडा के शिया जामा मस्जिद में सुबह 09 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।
APR 21, 2023 22:33 IST

Eid-ul-Fitr 2023 Namaz Timing In Delhi: दिल्ली में कितना बजे ईद की नमाज

बता दें दिल्ली के जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह ठीक 06 बजकर 30 मिनट पर अदा की जाएगी।
APR 21, 2023 22:25 IST

Eid-ul-Fitr 2023 Live: ईद का चांद देखने के बाद पढ़ें ये दुआ

अल्लाहुम्मा अहिल लहू अलैना बिल अमनि वल इमानि वस सलामति वल इस्लामि वत तौफीकि लिमा तुहिब्बु व तरज़ा रब्बी व रब्बुकल लाह"
APR 21, 2023 22:02 IST

Eid-ul-Fitr 2023 Date In India Live: ईदगाह की नमाज

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली द्वारा घोषणा की गई है कि, ईदगाह की नमाज कल यानी 22 अप्रैल 2023, शनिवार को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर अदा की जाएगी। इसी के साथ ईद का जश्न शुरू होगा।