LIC AAO Admit Card 2025 Out or Not: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ओर से युवाओं के लिए असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जा सकता है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा की तारीख नजदीक है, ऐसे में कभी भी इस संबंध में जानकारी आ सकती है। एक बार जारी होने के बाद इन्हें आधिकारिक वेबसाइट licindia.in से डाउनलोड किया जा सकता है
प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर, 2025 को किया जाएगा।
परीक्षा के बारे मेंं
- यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी, जो ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा में तीन खंड होंगे (प्रत्येक खंड के लिए अलग-अलग समय)।
- कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम 70 अंक होंगे।
- परीक्षा की अवधि एक घंटा है।
तर्क क्षमता और मात्रात्मक योग्यता खंड में 35 अंकों के 35 प्रश्न होंगे और व्याकरण, शब्दावली और समझ पर विशेष जोर देने वाली अंग्रेजी भाषा में 30 अंकों के 30 प्रश्न होंगे। अंग्रेजी भाषा की परीक्षा केवल अर्हक होगी और इसके अंक रैंकिंग के लिए नहीं गिने जाएंगे।
परीक्षा शुरू होने से 7 दिन पहले हॉल टिकट जारी किया जा सकता है, चूंकि परीक्षा 3 अक्टूबर को है, इससे सात दिन पहले यानी 30 सितंबर को LIC AAO Admit Card 2025 Release किया जा सकता है।
नहीं होगी निगेटिव मार्किंग
इस परीक्षा कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड में अलग-अलग उत्तीर्ण होना होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 841 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिनमें से 410 सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) विशेषज्ञ, असिस्टेंट इंजीनियर के 81 पद और 350 सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO-जनरलिस्ट) के पद होंगे।
