एजुकेशन

Is School Holiday Tomorrow in Mumbai: क्या कल मुंबई के स्कूल बंद रहेंगे, घर से निकलने से पहले जान लें अपने स्कूल का अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 18, 2025, 08:43 PM IST

Is School Holiday Tomorrow in Mumbai, Maharashtra, Mumbai Colleges Holiday Tomorrow: मुंबई में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच छात्र व अभिभावक लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या कल यानी 19 अगस्त को मुंबई के स्कूल बंद रहेंगे। यहां आप जान सकते हैं।

Image

Is School Holiday Tomorrow in Mumbai: क्या कल यानी 19 अगस्त को मुंबई के स्कूल बंद रहेंगे

Is School Holiday Tomorrow in Mumbai, Maharashtra, Mumbai Colleges Holiday Tomorrow: मुंबई में शनिवार से ही बारिश का कहर जारी है। लगातार भारी बारिश के चलते यहां का बुरा (Mumbai School Closed Tomorrow) हाल है। कई इलाके में सड़कें जलमग्न हो गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया, जिसके बाद महानगर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर (Kal Mumbai School Holiday Hai Kya) दिया गया। इस बीच छात्र व अभिभावक लगातार सर्च कर रहे हैं कि बारिश के चलते कल यानी 19 अगस्त को भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यहां आप जान सकते हैं कि क्या कल मुंबई के स्कूल बंद रहेंगे।

Kal Mumbai School Holiday Hai Kya: क्या कल 19 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

बता दें सोमवार को लगातार तीसरे दिन हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया। भारी बारिश के बाद कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया। अंधेरी सबवे, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स जैसे कुछ निचले इलाकों में कहीं-कहीं पानी जमा हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। ऐसे नें मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र क्षेत्र के कोंकण क्षेत्र के अलग अलग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। ठाणे व पालघर जिलों में 18 से 19 अगस्त तक ऑरेंट अलर्ट जारी किया गया था।

Is School Holiday Tomorrow in Mumbai

ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि कल भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। हालांकि इससे संबंधित कोई आदेश अभी जारी नहीं किया गया है। इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। छात्रों से अनुरोध है कि एक बार अपने स्कूल के प्राधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।

Mumbai School Closed Tomorrow: नहीं रुकने वाली है बारिश

बीएमसी के एक रिपोर्ट की मानें तो बीते दिन यानी रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक यहां औसतम 23.81 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 25.01 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 18.47 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में अभी बारिश का कहर थमने वाला नहीं है। कयास लगाया जा रहा है कि अभी यहां 20 अगस्त तक बारिश होने का अनुमान है।

End of Article