School Holiday Today, Kya Aaj School Band Hai: इस बार भारत देश सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश के कई राज्यों में स्कूल कॉलेज व सरकारी दफ्तर बंद हैं। हालांकि इस बार गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस के अवसर पर छुट्टी को लेकर छात्रों, अभिभावकों में कंफ्यूजन है। इस बीच छात्र व अभिभावक सर्च कर रहे हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं, क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं, क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं, क्या आज नोएडा के स्कूल बंद हैं, क्या आज गाजियाबाद के स्कूल बंद हैं, गुरु तेग बहादुर जयंती की छुट्टी कब है। यहां आप जान सकते हैं।
Delhi School Holiday Today: दिल्ली के स्कूलों में आज छुट्टी
बता दें दिल्ली के स्कूलों में आज यानी 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर छुट्टी है। बीते दिनों मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में आज राजधानी के सभी स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
Kya Aaj School Band Hai: यूपी के स्कूलों में शहीदी दिवस की छुट्टी
शहीदी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के स्कूलों में आज यानी 25 नवंबर को छुट्टी है। यहां सभी स्कूल, कॉलेज व सरकारी दफ्तर आज बंद रहेंगे। पहले यह अवकाश 24 नवंबर को था हालांकि राज्य सरकार ने इसे संशोधित कर 25 नवंबर कर दिया है।
Noida, Ghaziabad School Holiday Today: नोएडा और गाजियाबाद के सकूलों में छुट्टी
नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में भी आज यानी 25 नवंबर को स्कूल बंद है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्राधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।
