KVS Lottery Result 2026, Kendriya Vidyalaya Class 1 Merit List 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) 2026-27 शैक्षणिक सत्र कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आज यानी 9 अप्रैल को पहली मेरिट लिस्ट जारी करने जा (KVS Lottery Result 2026) रहा है। अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in, admission.kvs.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट में अपने बच्चे का नाम चेक कर सकेंगे। वहीं असम, केरल और पुडुचेरी राज्यों के लिए प्रवेश सूची आम चुनावों के कारण 10 अप्रैल को जारी (Kendriya Vidyalaya Class 1 Merit List) की जाएगी। यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले अभिभावक उपलब्ध होने पर उपरोक्त आधिकारिक पोर्टलों के माध्यम से अपने बच्चे के प्रवेश की स्थिति देख सकेंगे।
KVS Kendriya Vidyalaya Class 1 Merit List 2026
लिस्ट जारी होने के बाद चयनित छात्रों के अभिभावकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। ध्यान रहे समय पर दस्तावेज जमा न करने पर सीट रद्द हो सकती है, जिसे प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्रों को दिया जाएगा। इसके अलावा संगठन ने बालवाटिका में प्रवेश के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही अपलोड कर दिए हैं। हालांकि चयनित छात्रों को संबंधित विद्यालयों से अपने प्रवेश के लिए पुष्टि करनी होगी।
Kendriya Vidyalaya Class 1 Admission 202-27: कब जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट
बता दें पहली लिस्ट जारी होने के बाद सीटें रिक्त रहने प दूसरी लिस्ट 16 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसके बाद भी यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो तीसरी लिस्ट 21 अप्रैल को प्रकाशित होगी। छात्र व अभिभावक नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी पहल मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे।
Kendriya Vidyalaya Class 1 Merit List 2026: ऐसे देख सकेंगे पहली मेरिट लिस्ट
- सबसे पहले admission.kvs.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर KVS Class 1 Lottery Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपने क्लास का चयन करें।
- अब राज्य व स्कूल सेलेक्ट करें।
- नीचे सबमिट पर क्लिक कर पीडीएफ को अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Kendriya Vidyalaya Class 1 Merit List: एडमिशन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
- डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- माता पिता का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- एससी, एसटी और ओबीसी सर्टिफिकेट
- बच्चे के माता पिता का सर्विस सर्टिफिकेट
- बच्चे के दो फोटो
- माता पिता का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
KVS Class 1 Merit List 2026: कैटेगिरी वाइज इतनी सीटें आरक्षित
केवीएस क्लास 1 में एडमिशन के लिए आरक्षण की बात करें तो यहां राइट टू एजुकेशन यानी RTE के तहत 25% सीटें, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 15%, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 7.5% और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 27 पर्सेंट सीटें आरक्षित हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
