एजुकेशन

KV Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 2 से 8वीं में दाखिले शुरू, जानें कहां से मिलेगा फॉर्म और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

KV Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में 2 अप्रैल से कक्षा दूसरी से लेकर 8वीं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म जिस स्कूल में रिक्तियां है उन संबंधित स्कूलों ऑफलाइन मोड में भरे जाएंगे। अभिभावक रिक्तियों के अनुसार, संबंधित स्कूल में जाकर बच्चे के दाखिले के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

Image

केवी में कक्षा 2 से लेकर 8वीं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

KV Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन 19 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया था। इस शेड्यूल में कक्षा दूसरी से 8वीं में प्रवेश को लेकर भी जानकारी दी गई थी। जारी इस एडमिशन शेड्यूल के अनुसार, 2 अप्रैल से केवी में दूसरी से लेकर 8वीं क्लास की प्रवेश (KV Class 2 to 8 Admission 2026) के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके साथ ही बता दें कि आज केवी बालवाटिका और कक्षा 1 में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। बालवाटिका, कक्षा 1 में प्रवेश के लिए अभिभावक केवी की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही दूसरी से 8वीं कक्षा में एडमिशन से संबंधित अधिक जानकारी भी आपको केवी की आधिकारिक वेबसाइट admission.kvs.gov.in पर मिल जाएगी। आपको आवेदन की प्रक्रिया और एडमिशन से संबंधित अन्य जानकारी विस्तार में दें।

केवी क्लास 2 से 8वीं तक एडमिशन के लिए आवेदन की डेट

KVs द्वारा जारी एडमिशन नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, आज 2 अप्रैल से कक्षा 2 से लेकर 8वीं तक के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2026 है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ऑनलाइन नहीं ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन

केवी में कक्षा 2 से लेकर 8वीं तक के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया केवल बाल वाटिका और कक्षा 1 के लिए है।

क्या 2 से 8वीं में प्रवेश के लिए होगी परीक्षा

नहीं, केवी में कक्षा दूसरी से लेकर 8वीं में प्रवेश प्राप्त करने के लिए छात्रों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है।

केवी के किन स्कूलों में मिलेगा एडमिशन

जानकारी के अनुसार, जिन स्कूलों में कक्षा दूसरी से लेकर 8वीं तक रिक्तियां उपलब्ध हैं, उन्हीं सकूलों में एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी। अभिभावकों और छात्रों को बता दें कि उन्हें संबंधित स्कूल में जाकर ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विशेष वर्गों में सीट की उपलब्धता के आधार पर ही एडमिशन पूरा किया जाएगा।

कक्षा 2 से 8वीं तक प्रवेश के लिए आयु सीमा

कक्षाआयु
कक्षा 26 से 8 वर्ष
कक्षा 3 7 से 9 वर्ष
कक्षा 4 8 से 10 वर्ष
कक्षा 5 9 से 11 वर्ष
कक्षा 6 10 से 12 वर्ष
कक्षा 7 11 से 13 वर्ष
कक्षा 8 12 से 14 वर्ष

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि का प्रमाण
  2. बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो
  3. निवास प्रमाण
  4. एससी / एसटी / ओबीसी प्रमाण पत्र
  5. ईडब्ल्यूएस/बीपीएल प्रमाणपत्र
  6. सिंगल गर्ल चाइल्ड के मामले में एक हलफनामा
  7. कर्मचारी सेवा प्रमाण पत्र
  8. दादा-दादी के साथ बच्चे के माता-पिता के संबंध का प्रमाण पत्र

केवी में प्रवेश के दौरान बच्चे के अभिभावकों को इन दस्तावेजों को सबमिट करना होगा। इसके वेरिफिकेशन के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Varsha Kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article