एजुकेशन

KV दूसरी क्लास में एडमिशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत, आज ही कर लें तैयार

KV Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय कक्षा दूसरी में प्रवेश की प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो गई है। जो अभिभावक केवी में दूसरी कक्षा में अपने बच्चों का प्रवेश कराना चाहते हैं वह स्कूल से ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उसके लिए उन्हें डॉक्यूमेंट के बारे में जानना जरूरी है। आइए आपको कक्षा 2 में दाखिले के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताएं।

Image

KV दूसरी क्लास में एडमिशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

KV Admission 2026 for Class 2: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा दूसरी से लेकर 8वीं तक के लिए एडमिशन की प्रक्रिया कल 2 अप्रैल से शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है। बता दें कि क्लास 2 से 8 तक आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं ऑफलाइन मोड में पूरी की जाएगी। अगर आप भी अपने बच्चों का एडमिशन केवी क्लास 2, 3, 4, 5, 6, 7 और 8 में करने की तैयार कर रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि दाखिले के किन दस्तावेजों यानी डॉक्यूमेंट की जरूरत है। दाखिले के संबंधित स्कूल में आवेदन करने जाने से पहले डॉक्यूमेंट के बारे में सही से जान लें, ताकि आपको आगे किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

केवी के किन स्कूलों में ले सकते हैं 2 से 8वीं क्लास में एडमिशन

क्लास 2 से 8 के बीच केंद्रीय विद्यालय के उन ही स्कूलों में एडमिशन लिया जा सकता है, जहां सीटें उपलब्ध हो। अभिभावकों जिस स्कूल में अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं उस स्कूल की वेबसाइट चेक कर सकते हैं। वहां आपकों सीटों की उपलब्धता के बारे में पता लग जाएगा। उदाहरण के तौर पर नोएडा सेक्टर 24 में स्थित केंद्रीय विद्यालय ने अपनी स्कूल वेबसाइट पर जानकारी डाली है कि उनके स्कूल में कक्षा 2 के लिए 7 सीटें खाली हैं, जिस पर अभिभावक अपने बच्चे के एडमिशन के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

केवी कक्षा 2 में एडमिशन के लिए यह डॉक्यूमेंट जरूरी

केंद्रीय विद्यालय कक्षा दूसरी में प्रवेश के लिए अभिभावकों को ऑफलाइन आवेदन करते हुए नीचे दिए गए दस्तावेजों (KV Admission 2026 Documents) की आवश्यकता है -

  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • बच्चे और माता-पिता का आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट/रिपोर्ट कार्ड
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC)
  • निवास प्रमाण पत्र (Residence Proof)
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • सेवा प्रमाण पत्र (Service Certificate)
  • ईडब्ल्यूएस/बीपीएल प्रमाण पत्र
  • ब्लड ग्रुप रिपोर्ट
  • सिंगल गर्ल चाइल्ड का हलफनामा
  • दादा-दादी से माता-पिता के संबंध का सर्टिफिकेट
Also Read: KV Admission 2026 Begins: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुरू, क्लास 2 से 8वीं तक ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म या ऑफलाइन?

कक्षा 2 में प्रवेश के लिए क्या है आयु सीमा?

केवी कक्षा 2 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 6 से 8 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। अगर बच्चा उससे बड़ा है तो वह कक्षा 3 में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article