KV Admission 2026 Begins: केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा KV क्लास 1 और बालवाटिका एडमिशन 2026 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके संबंध में KV Admission 2026 Notification जारी कर दिया गया है। लेकिन कक्षा 2 से 8वीं दाखिले की प्रक्रिया के लिए अभिभावकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। जारी नोटिफिकेश के अनुसार, 2 अप्रैल से दूसरी से 8वीं क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक एडमिशन होते हैं। लेकिन 11वीं परीक्षा के एडमिशन इसमें शामिल नहीं होगी। केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए अभिभावक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी अपने बच्चों के एडमिशन 2, 3, 4, 5, 6, 7 और 8वीं कक्षा में कराना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना भी आवश्यक है कि इन कक्षाओं में एडमिशन कैसे होता है, क्या प्रक्रिया है। किन दस्तावेजों की आपको आवश्यकता पड़ सकती है। तो आइए आपको बताएं।
कब शुरू होंगे केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन?
आमतौर पर मार्च के शुरुआती सप्ताह में ही केंद्रीय विद्यालयों द्वारा एडमिशन का नोटिस जारी किया जाता है। लेकिन इस साल अभी तक इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन अनुमान है कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक दाखिले होंगे, लेकिन कक्षा 11वीं इसमें शामिल नहीं है, क्योंकि कक्षा 11 वीं में 10वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार प्रवेश दिया जाता है।

kv 2026.
कक्षा 2 से 8वीं में आवेदन की प्रक्रिया
कक्षा 2 से 8वीं तक प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। अभिभावकों को बता दें कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्हें केंद्रीय विद्यालयों में आवेदन के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
क्या है कक्षा 2 से 8वीं में चयन की प्रक्रिया
कक्षा 2 से लेकर 8वीं में बच्चे के दाखिले के लिए ऑफलाइन लॉटरी होगी। लॉटरी के आधार पर भी दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। लॉटरी के बाद दस्तावेज सत्यापन यानी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
जिन छात्रों को केवी के स्कूल में एडमिशन चाहिए उन्हें, प्रक्रिया पूरी करने के लिए कई दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। छात्रों के जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, माता-पिता का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पक्ष, जाति प्रमाण पत्र आदि की आवश्यकता होगी।
