KPTCL Result 2022: कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आज 3 जनवरी, 2023 को KPTCL Result 2022 जारी कर दिया है। KPTCL परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार cetonline.karnataka.gov से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकते हैं, बता दें, इस रिजल्ट लिंक के माध्यम से जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियंता और जूनियर सहायक के लिए परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी देखी व डाउनलोड की जा सकती है।
इस पेपर का आयोजन पिछले साल जुलाई से अगस्त 2022 के बीच किया गया था। कुछ 100 अंकों का पेपर पूछा गया था, और इस दौरान बहुविकल्पी सवालों का जवाब देना था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे अब यहां KPTCL परिणाम 2022 के साथ साथ KPTCL फाइनल आंसर की भी देख व डाउनलोड कर सकते हैं। इसस पहले KEA ने 26 अगस्त, 2022 को आंसर की जारी की थी, तब परीक्षार्थियों को आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठाने का मौका भी दिया गया था, इसके बाद आपत्तियों पर विचार किया गया और आज रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की जारी कर दी गई।
1492 पदों को जाएगा भरा
परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को एप्टीट्यूड टेस्ट में कम से कम 35% अंक लानें होंगे। ऑनलाइन आवेदन 05 से 28 फरवरी 2022 तक आमंत्रित किए गए थे। अंतिम उम्मीदवार का चयन श्रेणीवार आरक्षण और योग्यता के आधार पर किया जाएगा। KPTCL भर्ती परीक्षा के माध्यम से 1492 पदों को भरा जाना है। इन रिक्तियों में से 533 रिक्तियां सहायक अभियंता के पद के लिए, 599 रिक्तियां कनिष्ठ अभियंताओं के लिए और 360 रिक्तियां सहायक पदों के लिए निर्धारित हैं।
