Kerala KMAT 2023 Result: एंट्रेंस एग्जाम के कमिश्नर (CCE) केरल की ओर से मैनेजमेंट एप्टीट्यूट टेस्ट (KMAT) के परिणाम को जारी कर दिया गया है। 9 मार्च 2023 को ही केमैट के प्रोविजनल एमबीए रिजल्ट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in की मदद से जारी किया गया है। 19 फरवरी को एंट्रेंस एग्जाम के लिए आयोजन किया गया था। सामान्य कैटेगिरी के अलावा SEBC कैंडिडेट्स जिन्होंने 720 के 10 प्रतिशत मार्क्स यानी 72 मार्क्स हासिल किए हैं, वह अलग-अलग यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट में एमबीए कोर्स के लिए क्वालीफाइड होंगे, इसमें केरल के स्वतंत्र प्रबंधन कॉलेज भी शामिल हैं।
इसके अलावा SC/ST/PD कैटेगिरी के लिए क्वालीफाईंग कटऑफ मार्क्स 7.5 प्रतिशत है। CEE की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, '720 का 10 प्रतिशत यानी 72 अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार क्वालीफाई माने जाएंगे, इसके अलावा SC/ST/PWD के उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाईंग कटऑफ 54 अंक के करीब यानी 7.5 फीसदी रखा गया है।'
Kerala KMAT Result 2023 Download: ऐसे डाउनलोड करें केरल कैमेट रिजल्ट
केमैट के रिजल्ट को जारी करने के बाद पीडीएफ फाइल में उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या, नाम, रोल नंबर और सेक्शन वाइस स्कोर को चेक कर सकते हैं। यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाएं।
इसके बाद 'K-MAT 2023' के लिंक को क्लिक करके उम्मीदवार पोर्टल सेक्शन में रिजल्ट पर क्लिक करें।
यहां पर KMAT 2023 प्रोविजनल रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसके बाद KMAT 2023 प्रोविजनल रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
केमैट प्रोविजनल रिजल्ट को डाउनलोड करके भविष्य के उपयोग के लिए अपने पास रख लें।
केरल केमैट परीक्षा से जुड़े अन्य विवरण के लिए सीसीई एंट्रेस एग्जाम कमिश्नर की आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं। साथ ही यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से केमैट परीक्षा के अपडेट को चेक कर सकते हैं।
