एजुकेशन

Kerala SSLC Result 2024 Out: जारी हुआ केरल एसएसएलसी 10वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत चेक करें मार्क्स

Kerala Board SSLC 10th Result 2024 at keralaresults.nic.in, kerala.gov.in, keralapareekshabhavan.in: केरल बोर्ड ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) का रिजल्ट आज यानी 8 मई को जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।

Image

Kerala SSLC 10th Result 2024

Kerala Board SSLC 10th Result 2024 at keralaresults.nic.in, kerala.gov.in, keralapareekshabhavan.in: केरल बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) 10वीं का रिजल्ट आज यानी 8 मई को जारी कर दिया है। केरल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया। वहीं, रिजल्ट की लिकं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pareekshabhavan.kerala.gov.in, sslcexam.kerala.gov.in और results.kite.kerala.gov.in पर 4 बजे एक्टिव की गई। अब स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Kerala Board Class 10th Result 2024: ऐसा रहा 10वीं का रिजल्ट

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल केरल बोर्ड एसएसएलसी 10वीं परीक्षा में लगभग 4.27 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 4,25,563 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है। इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 99.69 फीसदी दर्ज किया गया है। बता दें कि 10वीं 71,831 स्टूडेंट्स ने ए प्लस ग्रेड हासिल किया है। अब सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलड कर सकते हैं।

How to download Kerala SSLC Result 2024

  • केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसएसएलसी 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Kerala SSLC 10th Result 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

केरल बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 4 मार्च से 25 मार्च 2024 तक 2971 केंद्रों पर किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयो में और कुल मिलाकर न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article