Kerala DHSE Plus Two 12th Result 2024 Date and Time: केरल बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन ने केरल डीएचएसई प्लस 2 रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, केरल प्लस 2 परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 9 मई को दोपहर 3 बजे (Kerala DHSE Plus 2 Result 2024 Date) जारी कर दिया जाएगा। केरल बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dhsekerala.gov.in, keralaresults.nic.in और results.kite.kerala.gov.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
Kerala DHSE 12th Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स
केरल बोर्ड डीएचएसई प्लस 2 परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 26 मार्च तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट कल जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में और कुल मिलाकर न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
How to download Kerala DHSE Result 2024
- केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर डीएचएसई प्लस 2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Kerala DHSE Result 2024: एसएमएस पर ऐसे करें चेक
केरल बोर्ड डीएचएसई प्लस 2 एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको KERALA12REGISTRATION NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। इसके अलावा यहां भी आपको रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
