Kerala Board SSLC 10th Result 2023 at keralaresults.nic.in, kerala.gov.in, keralapareekshabhavan.in: केरल 10वीं रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है। केरल परीक्षा भवन ने कक्षा 10वीं परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए हैं। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी।
Kerala Board SSLC 10th Result 2023: मार्च में हुई परीक्षा
केरल बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 9 मार्च से 29 मार्च तक किया गया था। यह परीक्षा राज्य के लगभग 2960 केंद्रों पर हुई। इस साल परीक्षा में लगभग 4.19 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें लड़कियों की संख्या लगभग 2 लाख और लड़कों की संख्या 2 लाख थी। अब सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए चेक किया जा सकता है।
How to check Kerala Board SSLC 10th Result 2023
- केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर केरल बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Kerala Board 10th Result 2023: केरल बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत
केरल 10वीं परीक्षा में बीते साल कुल 99.26% पास प्रतिशत दर्ज किया गया था। जबकि, साल 2021 में यह 99.47% और साल 2020 में 98.82% रहा। बता दें कि 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
