एजुकेशन

KEAM Result, Rank List 2023: जारी हुई केईएएम रैंक लिस्ट, cee.kerala.gov.in पर करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2023, 05:39 PM IST

KEAM Result, Rank List 2023 Released: केरल प्रवेश परीक्षा आयुक्त ने केरल इंजीयनियरिंग आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए रैंक लिस्ट जारी कर दी है। छात्र ऑफिशियल साइट cee.kerala.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

KEAM Rank List 2023: यहां डाउनलोड करें केईएएम रैंक लिस्ट

KEAM Result, Rank List 2023 Released: केरल प्रवेश परीक्षा आयुक्त (सीईई) ने हाल ही में केरल इंजीयनियरिंग आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए रैंक लिस्ट जारी (KEAM Rank List 2023) कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर (KEAM Rank List) सकते हैं।

बता दें इस बार KEAM परीक्षा मई में आयोजित की गई थी। वहीं रिजल्ट 31 मई को आंसर की के साथ जारी किया गया था। हालांकि रैंक सूची आज जारी की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने कईएएम की परीक्षा उत्तीर्ण की है वो काउंसलिंग के लिए पात्र माने जाएंगे। इस बार केईएएम की परीक्षा के लिए कुल 1.3 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए रैंक सूची चेक कर सकते हैं।

KEAM Rank List 2023: यहां चेक करें रैंक

  • cee.kerala.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर KEAM Rank List 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • रैंक लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • यहां आप अपनी रैंक चेक कर सकते हैं।

इंजीयनियरिंग आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल प्रवेश परीक्षा केरल, मुंबई और दुबई समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, मेडिकल और फार्मेसी जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए निर्धारित थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article