एजुकेशन

Karnataka SSLC Result 2023: इस तारीख तक आएगा कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट, karresults.nic.in पर रखें नजर

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 21, 2023, 04:37 PM IST

Karnataka SSLC Result 2023, Sarkari Result 2023: कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड एसएसएलसी यानी 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और kseeb.kar.nic.in पर जारी करने जा रहा है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन मार्च और अप्रैल में किया गया।

Image

Karnataka SSLC Result 2023

Photo : iStock

Karnataka SSLC Result 2023, KSEEB 10th Result 2023 Date: कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड की ओर से एसएसएलसी यानी 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और kseeb.kar.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपने नतीजे (KSEEB Class 10th Marks 2023) देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Karnataka SSLC Result 2023: किस तारीख को हुई परीक्षा

बोर्ड की ओर से कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा का आयोजन 31 मार्च से 15 अप्रैल 2023 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। बता दें कि इस साल परीक्षा में 8 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया है। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Karnataka SSLC Result 2023 Date: मई में आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक एसएसएलसी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम आज यानी 21 अप्रैल 2023 से शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि बोर्ड की ओर से एसएसएलसी रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to download Karnataka SSLC Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
  • फिर कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Karnataka SSLC 10th Result 2023: बीते साल 85.63% रहे सफल

बीते साल कर्नाटक एसएसएलसी एग्जाम का रिजल्ट 19 मई को जारी किया गया था। बता दें कि साल 2022 में कुल पास प्रतिशत 85.63% दर्ज किया गया था। अधिक जानकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article