एजुकेशन

Karnataka 2nd PUC Result 2026: कर्नाटक 2nd पीयूसी रिजल्ट दोपहर 3 बजे होगा जारी, karresults.nic.in से मिलेगी मार्कशीट

Karnataka 2nd PUC Result 2026: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) आज 9 अप्रैल 2026 को कक्षा 12वीं (2nd PUC) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा।

Image

Karnataka 2nd PUC Result 2026: कर्नाटक 2nd पीयूसी रिजल्ट

Karnataka 2nd PUC Result 2026: कर्नाटक के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड आज 9 अप्रैल 2026 को कक्षा 12वीं (2nd PUC) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in, kseab.karnataka.gov.inपर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। छात्र DigiLocker, SMS और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी रिजल्ट एक्सेस कर सकेंगे।

बता दें कि इस वर्ष 7 लाख से अधिक छात्रों ने कर्नाटक 2nd PUC परीक्षा में हिस्सा लिया है। इनमें साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के छात्र शामिल हैं। परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 17 मार्च 2026 के बीच किया गया था। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और स्ट्रीम-वाइज प्रदर्शन जैसे आंकड़े भी जारी करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा पहले टाल दी गई थी। इसका कारण राज्य में लागू चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) बताया गया है।

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं
  • “PUC II Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें

रिजल्ट में क्या होगा शामिल?

ऑनलाइन मार्कशीट में छात्रों का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और स्ट्रीम-वाइज प्रदर्शन जैसे आंकड़े भी जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंकों के आधार पर आगे की पढ़ाई, कॉलेज एडमिशन या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट चेक करें और किसी भी अफवाह से बचें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article