एजुकेशन

JNU Pg 1st merit list 2023: जेएनयू पीजी एडमिशन की पहली मेरिट सूची jnuee.jnu.ac.in पर, जानें किस तारीख को आएगा दूसरी मेरिट सूची

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 17, 2023, 11:29 AM IST

JNU Pg 1st merit list 2023 Direct Link: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) उन सभी उम्मीदवारों के लिए पहली मेरिट सूची 2023 जारी करने वाला है, जिन्होंने विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है।

Image

जेएनयू पीजी एडमिशन की पहली मेरिट सूची (image - canva)

JNU Pg 1st merit list 2023 Direct Link: नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) जल्द ही बड़ा अपडेट देने वाला है, बता दें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) उन सभी उम्मीदवारों के लिए पहली मेरिट सूची 2023 जारी करने वाला है, जिन्होंने विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। JNU PG Admissions 2023 First Merit List आज 17 अगस्त को जारी की जानी है।

एक बार JNU PG Admissions 2023 First Merit List जारी होने के बाद, उम्मीदवारों इन स्टेप्स की मदद से अपना नाम ढूंढ सकेंगे।

जेएनयू पीजी प्रवेश 2023 पहली मेरिट सूची: कैसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर देखें 'जेएनयू पीजी 2023 फर्स्ट मेरिट लिस्ट' नाम का लिंक है, उस पर क्लिक करें।
  • आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • यदि आपका नाम सूची में है तो आप एडमिशन के पात्र हैं।
  • इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

21 अगस्त तक करना होगा सीट्स ब्लॉक

वे सभी उम्मीदवार जो 17 अगस्त को जेएनयू पीजी 2023 पहली मेरिट सूची में चयनित होंगे, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि नामांकन पूर्व पंजीकरण प्रक्रिया, शुल्क भुगतान और सीटों को ब्लॉक करना भी 17 अगस्त से शुरू होगा और 21 अगस्त 2023 को समाप्त होगा।

दस्तावेजों का सत्यापन 1 सितंबर तक

विदेशी भाषाओं में एमए के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को छोड़कर, सभी पाठ्यक्रमों के लिए दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 4 सितंबर से 13 सितंबर 2023 तक किया जाएगा - जिसके लिए दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 1 सितंबर 2023 से शुरू होगा।

दूसरी मेरिट सूची 25 अगस्त को

अतिरिक्त सीटों के लिए जेएनयू पीजी 2023 की दूसरी मेरिट सूची 25 अगस्त को जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को अतिरिक्त कोटा के तहत चुना जाएगा, उन्हें 28 अगस्त 2023 तक नामांकन पूर्व पंजीकरण प्रक्रिया और सीटों को ब्लॉक करने की प्रक्रिया पूरी करने की अनुमति दी जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article