JKPSC CCE Mark Sheet 2022 Released: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने आज यानी 29 नवंबर 2023 को संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 की मार्कशीट जारी कर (JKPSC CCE Mark Sheet) दिया है। जेकेपीएससी के सीसीई मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर (JKPSC CCE Mark Sheet 2022 Download) सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
JKPSC CCE Mark Sheet 2022: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
बता दें जम्मू कश्मीर की संयुक्त प्रतियोगी मेन्स परीक्षा 20 फरवरी से 2 मार्च 2023 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक निर्धारित थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।JKPSC CCE Mark Sheet 2022 Download
- jkpsc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर 29/11/2023 Download Marks Card for Prosecuting Officer Examination -2022 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिसट्रेशन नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें।
- मार्कशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
