एजुकेशन

JKCET Result 2024: जम्मू कश्मीर सीईटी परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, कृष्णा अरुण को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

Image

JKCET 2024 का रिजल्ट जारी

Photo : Times Now Digital

JKCET Result 2024 Declared: जम्मू कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम (JKBOPEE) की तरफ से जम्मू कश्मीर सीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- jkbopee.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जररूत होगी।

जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम की ओर से जम्मू कश्मीर सीईटी परीक्षा 2024 का आयोजन 9 जून 2024 को हुआ था। इस परीक्षा के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। इस परीक्षा में कृष्णा अरुण मंगोत्रा ने 112.5 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया है। रिजल्ट और टॉपर्स की लिस्ट आगे देख सकते हैं।

JKCET 2024 Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jkbopee.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही Latest News पर जाएं।
  • अब Provisional Merit List/Result for admission to the B.E./ B.Tech. Courses-2024 of the Common Entrance Test conducted by the J&K BOPEE के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • अपने नाम या रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

JKCET 2024 Final Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JKCET 2024 Toppers List

रैंकछात्र का नामप्राप्तांक
1कृष्णा अरुण मगोत्रा112.75
2सूर्यांश सुम्ब्रिया95.00
3मालविका ब्लोरिया93.75
4माणिक शर्मा93.25
5मनस्वी गुप्ता89.50
6राज वरदान सिंह बिल्लोरिया88.75
7पलाश कूल88.75
8वैभव नारायण भंडारी 85.75
9अग्रिमा मंगोत्रा84.75
10कृष्णव बड़कुलिया84.75

इन बातों का रखें ध्यान

जम्मू कश्मीर सीईटी रिजल्ट में अगर किसी उम्मीदवार का नाम, प्रतिशत, जन्म तिथि, कैटेगरी सर्टिफिकेट या लिंग गलत लिखा हुआ है, तो उन्हें BOPEE के जम्मू या श्रीनगर ऑफिस में जाना होगा। ऑफिस में ही उनके रिजल्ट में लिखी गलती को सुधारा जाएगा। रिजल्ट में गलती सुधारने के लिए रिजल्ट के आने के बाद सिर्फ 5 दिनों का समय दिया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article