एजुकेशन

जम्मू कश्मीर में 10वीं परीक्षा की डेट शीट हुई संशोधित, पढ़ें एग्जाम से जुड़ी जानकारी

JKBose 10th Datesheet: जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सूचित किया है कि 10वीं की वार्षिक रेगुलर अक्टूबर-नवंबर सेशन की 10वीं कक्षा की डेटशीट को विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए ही संशोधित किया जा रहा है।

Image

Gkbose

JKBose Revised 10th exam date Sheet: जम्मू कश्मीर शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट में संशोधन किया है। बोर्ड के कश्मीर संभाग व जम्मू के विंटर जोन की परीक्षा सोमवार से शुरु हो चुकी हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सूचित किया है कि 10वीं की वार्षिक रेगुलर की अक्टूबर-नवंबर सेशन की 10वीं कक्षा की डेटशीट को विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए ही संशोधित किया जा रहा है।

संशोधन के बाद जारी डेटशीट के मुताबिक 6 नवंबर को वोकेशनल सब्जेक्ट्स की परीक्षाएं होंगी। 13 नवंबर को साइंस, 17 नवंबर को उर्दू व हिंदी, 19 नवंबर को कंप्यूटर साइंस, 20 नवंबर को अंग्रेजी, 23 नवंबर को होम साइंस, 24 नवंबर को एडिशनल सब्जेक्टस, 25 नवंबर को म्यूजिक, 26 नवंबर को सोशल साइंस, 27 नवंबर को पेंटिंग व आर्ट एंड ड्रॉइंग सब्जेक्ट्स की परीक्षा होगी। हालांकि इस बीच परीक्षा केंद्रों और समय में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

बताते चलें कि आगामी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in के माध्यम से अद्यतन कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं, जो पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध है। संशोधित JKBOSE 10वीं डेट शीट 2025 के अनुसार, सामाजिक विज्ञान का पेपर 26 नवंबर को स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि विज्ञान का पेपर 11 नवंबर, 2025 को रीशेड्यूल किया गया है।

JKBose 10वीं डेट शीट 2025 कैसे करें डाउनलोड...

  • टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
  • आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, उपलब्ध जेकेबीओएसई कक्षा 10 डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
  • डाउनलोड करें और एग्जाम के लिए सेव कर लें।
एग्जाम रीशेड्यूल र्निर्धारण इसलिए किया गया है क्योंकि 7 और 14 नवंबर को कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी और ऐसा 11 नवंबर को बडगाम और नगरोटा में उपचुनाव के चलते किया गया है।
End of Article