एजुकेशन

SBI Clerk Prelims Result 2025 Out: जारी हुआ एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

SBI Clerk Pre Result Out: भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये जूनियर एसोसिएट्स के कुल 6589 पदों पर रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Image

SBI Clerk Prelims Result 2025 Out (iStock)

SBI Clerk Prelims 2025 Result Out: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया है। जिन भी अभ्यर्थियों ने ये परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रजिस्ट्रेश नंबर और पासवर्ड दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

जारी हुआ एसबीआई प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट

भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर आप अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये जूनियर एसोसिएट्स के कुल 6589 पदों पर रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

कब हुई थी परीक्षा?

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 21 और 27 सितंबर 2025 को कराई गई थी। एसबीआई क्लर्क भर्ती में जनरल कैटेगरी के लिए 2225 हैं। ईडब्लूएस के लिए 508 पद, ओबीसी के लिए 1179 पद, अनुसूचित जाति के लिए 788 पद, अनूसूचित जनजाति के लिए 450 पदों पर भर्ती होनी है। चयन के लिए सबसे पहले ऑनलाइन प्रीलिमनरी एग्जाम हो चुका है।

कैसे चेक करें एसबीआई प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/ पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए करियर सेक्शन में क्लिक करें।
  • इसके बाद SBI Clerk Prelims Resylt 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
  • अच्छी तरह से चेक कर अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर दीजिये।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ का प्रिंटआउट ले लें।

अब इसमें पास हुए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में जो उम्मीदवार पास होंगे, उन्हें स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा। टेस्ट उसी लोकल लैंग्वेज का होगा, जिसका चयन आवेदन फॉर्म भरने के समय कैंडिडेट्स ने किया होगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article