एजुकेशन

JKBOSE Class 10th Result 2024 Date: नोट करें! आज जारी हो सकता है जम्मू कश्मीर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JKBOSE Class 10th Result 2024 Date, Jammu Kashmir Board Class 10th Result 2024 Date: जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज यानी 13 जून 2024 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.nic.in, jkresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां रोल नंबर वाइज अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

JKBOSE Class 10th Result 2024 Date: यहां देखें जम्मू कश्मीर बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की तारीख

JKBOSE Class 10th Result 2024 Date, Jammu Kashmir Board Class 10th Result 2024 Date: जेकेबीओएसई 10वीं के रिजल्ट को लेकर अहम सूचना है। जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज यानी 13 जून 2024 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर (JKBOSE Class 10th Result 2024 Date) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in, jkresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां सबसे पहले रोल नंबर वाइज अपना रिजल्ट चेक (JKBOSE Class 10th Result) कर सकेंगे। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम अंक से कम नंबर आते हैं तो छात्र फेल (Jammu Kashmir Board 10th Result) माने जाएंगे।

जेकेबीओएसई 10वीं के ग्रेडिंग सिस्टम की बात करें तो 75% से 100% अंक लाने वाले छात्रों को A ग्रेड मिलेगा। वहीं 60% से 74% के बीच मार्क्स आने पर B ग्रेड, जबकि 45% से 59% अंक आने पर सी ग्रेड और 33% से 44% के बीच स्टूडेंट्स को डी ग्रेड मार्क्स मिलेगा।

JKBOSE Class 10th Result 2024 Date: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें इस बार इस बार JKBOSE 10वीं की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच निर्धारित थी। सॉफ्ट जोन के एग्जाम 11 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक थे। जबकि हार्ड जोन की परीक्षाएं 4 अप्रैल से 9 मई 2024 तक थी। एग्जाम के लिए कुल लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब सभी स्टूडेंट्स के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है।

Jammu Kashmir Board Class 10th Result 2024: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • JKBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JKBOSE Jammu Kashmir Board 10th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • मार्कशीट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • नीचे डाउनलो पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JKBOSE Class 10th Result 2024 Date: यहां मिलेगी मार्कशीट

जम्मू कश्मीर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के एक से दो हफ्ते के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट साइट पर अपलोड कर दी जाएगी। मार्कशीट में छात्रों का नाम, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल का नाम, स्कूल कोड, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, कुल मार्क्स और रिजल्ट का स्टेटस दिया होगा। यदि इसमें किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो छात्रों स्कोर कार्ड में करेक्शन के लिए मेल कर सकेंगे।
Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article