एजुकेशन

JKBOSE 10th Result 2025 Declared: जारी हुआ जम्मू कश्मीर बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, jkbose.nic.in पर करें चेक

JKBOSE 10th Result 2025 Declared On jkbose.nic.in, jkresults.nic.in: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in, jkresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। यहां देखें जेकेबीओएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट।

Image

JKBOSE 10th Result.

JKBOSE 10th Result 2025 Declared On jkbose.nic.in, jkresults.nic.in: जेकेबीओएसई कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in, jkresults.nic.in पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

बता दें जम्मू कश्मीर बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 1.16 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। यहां कुल पासिंग पर्सेंटेज 79.94 फीसदी रहा है। यहां लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का कुल पास पर्सेंटेज 81.24 पर्सेंट रहा है। जबकि छात्रों का पास फीसदी कुल 78.74% रहा है।

JKBOSE 10th Result 2025: कब हुई थी परीक्षा

JKBOSE कक्षा 10वीं सॉफ्ट जोन की परीक्षाएं 15 फरवरी से 19 मार्च तक हुई थी। जबकि हार्ड जोन की परीक्षाएं 21 फरवरी से 25 मार्च तक निर्धारित थी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। बीते वर्ष यानी 2024 में 10वीं का रिजल्ट 13 जून को जारी किया गया था। वहीं इस बार नतीजे जल्दी घोषित कर दिए गए हैं। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

JKBOSE 10th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले jkbose.nic.in, jkresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर JKBOSE Jammu & Kashmir 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JKBOSE 10th Result: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी

  • रोल नंबर (Roll Number)
  • पिता का नाम (Fathers Name)
  • माता का नाम (Mothers Name)
  • विषय का नाम (Subject Name)
  • सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक (Marks In Theory)
  • प्रैक्टिकल में प्राप्तांक (Marks In Practical)
  • कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
  • कुल अंक (Total Marks)
  • रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
  • डिवीजन (Division)

जम्मू एवं कश्मीर बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप रिजल्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article