एजुकेशन

Jharkhand School Summer Vacation: झारखंड में सभी स्कूल 15 जून तक रहेंगे बंद, भीषण गर्मी के कारण लिया फैसला

Jharkhand School Summer Vacation: झारखंड सरकार ने मंगलवार को राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल 15 जून तक बंद करने की घोषणा की है।

Image

Jharkhand School Summer Vacation

Jharkhand School Summer Vacation: झारखंड सरकार ने मंगलवार को राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल 15 जून तक बंद करने की घोषणा की है। झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जबकि पलामू क्षेत्र में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘‘राज्य में भीषण गर्मी और लू की स्थिति के मद्देनजर, राज्य में संचालित सभी श्रेणियों के सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त/गैर-सहायता प्राप्त और सभी निजी स्कूल 12 जून से 15 जून तक बंद रहेंगे।’’

झारखंड सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार, राज्य में निजी स्कूलों सहित सभी श्रेणी के स्कूल केजी से 12वीं तक 12 जून से 15 जून तक बंद रहेंगे। स्कूलों को 12 से 15 जून तक बंद रखने का आदेश सभी सरकारी स्कूलों, गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों, अल्पसंख्यक स्कूलों तथा निजी स्कूलों पर लागू होगा। सरकारी स्कूलों के बंद रहने की स्थिति में शिक्षक भी 15 जून तक स्कूल नहीं आएंगे। शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के संबंध में इसे स्पष्ट किया है।

15 जून तक लू का अलर्ट जारी

झारखंड के कई जिले एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर रहा है। मौसम विभाग ने आज से लेकर 15 जून तक लू का अलर्ट जारी किया है।

(इनपुट- भाषा)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article