एजुकेशन

JSSC Jail warder Vacancy 2025: 10 वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, जानें भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख

झारखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यहां जेल वार्डर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता कोई खास नहीं रखी गई है। 10वीं पास युवा भी इस भर्ती के जरिये सरकारी नौकरी पा सकते हैं।

Image

JSSC Jail warder Vacancy 2025:

JSSC jail Warder Vacancy : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जेल वार्डर के 1733 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए 9 जनवरी 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार 9 जनवरी 2026 से लेकर 8 फरवरी 2026 तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में कोई भी गलती सुधारने के लिए 11 से लेकर 13 जनवरी तक करेक्शन विंडो भी खुली रहेगी।

जेल वार्डर की भर्ती के आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या फिर संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा किसी खास डिग्री की जरूरत नहीं रखी गई है। 10वीं पास युवाओं के लिए इस भर्ती के जरिये सरकारी नौकरी पाने का ये अच्छा मौका है।

आयु सीमा की बात करें तो आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार तय की गई है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 साल, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 27 साल और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल तय की गई है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article