Jharkhand Board JAC Class 10th 12th Result 2023 at jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in, Passing Marks: झारखंड एकेडमिक काउंसिल कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जेएसी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 3 अप्रैल तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं के परिणामों को झारखंड बोर्ड की आधिकारिक साइट के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक किया जा सकता है।
झारखंड 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट ऐसे करें चेक
- जेएसी 2023 रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स
- जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट - www.jacresults.com पर जाएं
- होम पेज पर जेएसी कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- क्रेडिंशियल डालें और लॉगिन पर क्लिक करें
- सबमिट टैब पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- इसकी एक हार्ड कॉपी जरूर ले लें।
झारखंड बोर्ड परिणाम 2023 की जांच के लिए छात्रों केा अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करना होगा। बता दें, पिछले साल (Arts, Science and Commerce) तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया था।
जानें पिछले साल का रिजल्ट
पिछले साल के आंकड़ों की बात करें तो कुल 3,73,893 छात्र जेएसी कक्षा 10 बोर्ड के परिणाम में उत्तीर्ण हुए और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.60% दर्ज किया गया। जबकि झारखंड 12वीं बोर्ड साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का कुल पास प्रतिशत क्रमश: 91.43%, 92.74% और 97.42% गया था।
