एजुकेशन

Jharkhand Board 10th: पिछले साल कब जारी हुआ था झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, जानें कितने दिन का था अंतर

Jharkhand Board 10th Result 2024 Date: पिछले साल का कब जारी किया गया था झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट? परीक्षा खत्म होने के बाद कितने दिन के अंतर पर झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी गई थी।

Image

Jharkhand Board 10th: पिछले साल कब जारी हुआ था झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट

Jharkhand Board 10th Result 2024 Date: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं खत्म होने को है, अब छात्र रिजल्ट को लेकर अपडेट जानना चाह रहे होंगे, अभी बोर्ड ने अपनी तरफ से इस साल आयोजित हुई झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के लिए रिजल्ट डेट की तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन हम इस लेख के माध्यम से ये जानेंगे कि पिछले साल का कब जारी किया गया था झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट? परीक्षा खत्म होने के बाद कितने दिन के अंतर पर झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी गई थी।

विवादित रही इस बार की परीक्षा

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं 2025 विवादित गया, क्योंकि हिंदी व साइंस का पेपर लीक हो गया, हिंदी की परीक्षा 18 फरवरी को हुई जबकि साइंस का पेपर 20 फरवरी को था। इसके बाद बोर्ड ने इन दोनों परीक्षाओं का दोबारा से आयोजन कराने का निर्णय लिया, अब ये परीक्षाएं 7 और 8 मार्च को आयोजित की जाएंगी

बता दें, 20 फरवरी को 10वीं हिंदी और साइंस का पेपर JAC ने कैंसिल किया था। झारखंड बोर्ड ने नई परीक्षा तारीखों के लिए एक नोटिस जारी किया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर इसे चेक कर सकते हैं।

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं राज्य भर के 2,086 केंद्रों पर हो रही है। इसमें 10वीं बोर्ड में 7.84 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हैं।

अब बात पिछले साल की

झारखंड एकेडमिक काउंसिल(JAC) ने 10वीं क्लास की परीक्षाएं 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक कराईं थी। इस परीक्षा के नतीजे 19 अप्रैल को जारी किए गए थे। रिजल्ट जारी होने बाद छात्र-छात्राएं रिजल्ट को आधिकारिक साइट jacresults.com पर चेक कर पाए थे।

कब तक आ सकता है परिणाम

अब चूंकि 2024 में परीक्षा 26 फरवरी को खत्म हुई और परिणाम 19 अप्रेल को जारी किए गए, तो दोनों के बीच में 53 दिन का अंतर था। अगर इस बार फिर से 53 दिन का अंतर होता है तो इन परीक्षाओं का परिणाम 1 मई के आसपास आ सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article