एजुकेशन

JEECUP UP Polytechnic Result 2023: यूपी पॉलिटेक्निक पांचवे राउंड का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

​​JEECUP UP Polytechnic Result 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश आज यानी 10 सितंबर को यूपी पॉलिटेक्निक के पांचवे राउंड का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

JEECUP UP Polytechnic Result 2023: यहां देखें यूपी पॉलिटेक्निक पांचवे राउंड का रिजल्ट

JEECUP UP Polytechnic Result 2023: यूपी पॉलिटेक्निक के पांचवे राउंड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEECUP Polytechnic Seat Allotment) खबर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश आज यानी 10 सितंबर को यूपी पॉलिटेक्निक के पांचवे राउंड का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। पाचवे राउंड में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार यूपी पॉलिटेक्निक का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को 11 सितंबर से 12 सितंबर 2023 तक शुल्क जमा कर स्वीकृति करना होगा। वहीं कक्षाएं 14 सितंबर से प्रारंभ हो जाएंगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए यूपी पॉलिटेक्निक पांचवे राउड का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JEECUP UP Polytechnic Result 2023

  • सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP Polytechnic 5th Round Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट स्क्रीन पर सेव कर लें।

यूपी पॉलिटेक्निक राउंड चार का रिजल्ट

बता दें यूपी पॉलिटेक्निक राउंड चार का रिजल्ट बीते दिन यानी कल जारी किया गया था। ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के साथ आपको संबंधित कॉलेज में अपने दस्तावेज जमा करवाना होगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article