एजुकेशन

JEECUP Result 2024: इस तारीख को आ सकता है यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें मार्क्स

JEECUP Result 2024, Sarkari Result 2024 Date: यूपीजेईई परीक्षा का आयोजन 13 जून से 20 जून 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया गया। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

Image

JEECUP Result 2024

JEECUP Result 2024, Sarkari Result 2024 Date: यूपीजेईई रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से यूपीजेईई परीक्षा का रिजल्ट (JEECUP Result 2024) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट (JEECUP Result 2024 Download) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीजेईई रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक (JEECUP Result 2024 Link) उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEECUP Sarkari Result 2024: जून में हुई थी परीक्षा

ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल की ओर से यूपीजेईई परीक्षा का आयोजन 13 जून से 20 जून 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 21 जून को जारी किया गया और अभ्यर्थियों को 23 जून तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

JEECUP Result 2024 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

यूपीजेईई परीक्षा का रिजल्ट 27 जून को जारी किए जाने की संभावना है। इसमें अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, लिंग, परीक्षा केंद्र, प्राप्त अंक, कुल अंक और रैंक सहित अन्य जानकारी दी होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UPJEE Result 2024

  • सबस पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
  • फिर यूपी जेईई रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

UPJEE Result 2024: आगे की प्रक्रिया

यूपीजेईई परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article