JEECUP Admit Card 2023, UPJEE Admit Card 2023: यूपी जेईई एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन फॉर पॉलिटेक्निक (UPJEE 2023) के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 16 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक (UPJEE Admit Card 2023 Direct Link) यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UPJEE Date 2023: जुलाई में होगी परीक्षा
यूपी जेईई परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई, 27 जुलाई, 28 जुलाई, 30 जुलाई और 31 जुलाई को किया जाएगा। इस परीक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स से कुल 120 सावल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
UPJEE Admit Card 2023: आज जारी होगा एडमिट कार्ड
यूपी जेईई परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि बिना इसके परीक्षा हॉल में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से यूपीजेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UPJEE Admit Card 2023
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद यूपी जेईई एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UPJEE Exam 2023: राज्य स्तरीय परीक्षा
यूपी जेईई (पॉलिटेक्निक) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट पर सकते हैं।
