Kalpit Veerwal JEE Topper Success Story: साल 2017 का वह दिन कई लोगों को आज भी याद होगा, जब इंजीनियरिंग के लिए देश की सबसे कठिन परीक्षा 'जेईई मेन' (JEE Main) का रिजल्ट आया था। उस दौरान उदयपुर के रहने वाले एक छात्र का नाम था जो काफी सुर्खियां बटोर रहा था और वह ना था कल्पित वीरवाल (Kalpit Veerwal)। यह नाम हर तरफ छाया हुआ था। और हो भी क्यों न कल्पित ने कुछ ऐसा कर दिखाया जा जो करना तो दूर की बात है किसी ने उस बारे में सोचा भी नहीं होगा। जी हां, इंजीनियरिंग के लिए देश की सबसे कठिन परीक्षा जेईई मेंन में कल्पित ने न केवल ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की, बल्कि 360 में से 360 का 'परफेक्ट स्कोर' खड़ा कर इतिहास रच दिया था। उनकी यह उपलब्धि इतनी बड़ी थी कि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम तक दर्ज हुआ था। सात पहले इंजीनियरिंग में जाने की इच्छा और परफेक्ट स्कोर से शुरू हुई यह कहानी अब संगीत और निवेषलेकिन, जो कहानी सात साल पहले एक रिकॉर्ड तोड़ स्कोर से शुरू हुई थी, वह आज संगीत और निवेश की गलियों तक पहुंच गई है। आइए एक बार फिर चर्चा का केंद्र बने कल्पित के जीवन में आए इस नए मोड़ की कहानी जानते हैं।
जब एक ही दिन में बदल गई पूरी दुनिया
2017 में जेईई के रिजल्ट का दिन कल्पित वीरवाल के लिए किसी सपने जैसा था। हाल ही में कल्पित ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में उस दौर को याद करते हुए लिखा कि 2 अप्रैल का वह दिन उनके लिए सामान्य था, लेकिन उस जेईई मेन के रिजल्ट ने उन्हें रातों-रात एक हाई स्कूल के छात्र से नेशनल न्यूज बना दिया था।
मल्टीनेशनल कंपनी नहीं कुछ हटकर कर दिखाने की थी चाह
आमतौर पर जब कोई छात्र आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करता है, तो दुनिया मान लेती है कि वह किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में लाखों-करोड़ों के पैकेज पर काम करेगा और सफलता प्राप्त कर नई ऊंचाईयां छुएगा। लेकिन जेईई मेन में परफेक्ट स्कोर प्राप्त करने वाले कल्पित के मन में कुछ और ही चल रहा था। उन्हें शुरू से ही 'कॉरपोरेट' की बंधी-बंधाई लीक पर चलना पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने अपने इन सबसे हटकर एक नया रास्ता चुना और वह रास्ता था संगीत का।

Kalpit Veerwal
आईआईटी से संगीत का अनोखा सफर
आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई के दौरान कल्पित ने अपनी पहचान को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने अन्य छात्रों की मदद के लिए 'एकेडबूस्ट' (AcadBoost) जैसे प्लेटफॉर्म की शुरुआत की और एक शिक्षक की भूमिका निभाई। लेकिन कल्पित की तलाश यहीं खत्म नहीं हुई। कल्पित ने समय के साथ खुद को एक उद्यमी, सार्वजनिक वक्ता और निवेशक के रूप में ढाला। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने संगीत की दुनिया में प्रवेश लिया। कल्पित अब एक सिंगर-सॉन्ग राइटर के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं और जल्द ही उनके नया गाने रिलीज करने वाले हैं।
सफलता के पारंपरिक पैमाने को दी चुनौती
कल्पित द्वारा चुनी गई इस नई राह पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया हैं। सोशल मीडिया पर जहां कई लोग उनके फैसले और हिम्मत की सराहना कर रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनके इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। इन लोगों का मानना था कि इतनी मेहनत कर हासिल की इंजीनियरिंग की डिग्री और प्रतिभा का इस्तेमाल कल्पित को उसी क्षेत्र में करना चाहिए था। सपोर्ट और आलोचनाओं के बीच कल्पित का मानना है कि उनकी रैंक ने उन्हें वो आजादी दी जिससे वे अलग-अलग करियर चुन सके। उनकी यह बात और कहानी यह सिखाती है कि सफलता का मतलब केवल एक ऊंचा पद या मोटी सैलरी नहीं है, बल्कि अपनी पसंद का काम करने की स्वतंत्रता है और अपने फैसले लेना है। आज कल्पित वीरवाल केवल एक 'जेईई टॉपर' नहीं, बल्कि उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो एक लीक से हटकर कुछ करना चाहते हैं। उनका सफर यह साबित करता है कि जीवन एक सीधी लकीर नहीं है, बल्कि एक अच्छी डिग्री आपके लिए करियर के सौ दरवाजे खोलती है, न कि आपको किसी एक कमरे में कैद करती है।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
