एजुकेशन

JEE Mains Result 2026: JEE मेंस सेशन 2 रिजल्ट अगले हफ्ते, जानें कब और कहां से देखें

JEE Mains Result 2026 Session 2 Date: NTA अगले हफ्ते जेईई मेंस सेशन 2 का रिजल्ट जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट 20 अप्रैल, 2026 jeemain.nta.nic.in से देखे जा सकेंगे।

Image

jee mains Result 2026

JEE Mains Result 2026 Session 2 Date and Time: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा का परिणाम लगभग तैयार हो गया है, इन रिजल्ट को अगले हफ्ते जारी किए जाने की तैयारी है। (JEE Mains Result 2026) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी National Testing Agency (NTA) इन रिजल्ट की घोषणा jeemain.nta.nic.in पर करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परिणाम 20 अप्रैल 2026 या उससे पहले घोषित होने की संभावना है।

JEE Mains Result 2026 when and where to check

रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

JEE Mains Result 2026 Step to check Online

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “JEE Mains Result 2026 Session 2” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Application Number और Password दर्ज करें
  • Submit पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
jee mains Result 2026

jee mains Result 2026

दो सेशन के बेस्ट स्कोर से बनेगा फाइनल रिजल्ट

JEE Main 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए खास बात यह है कि Session 1 और Session 2 में से बेहतर प्रदर्शन को फाइनल स्कोर में शामिल किया जाएगा। इससे छात्रों को बेहतर रैंक पाने का अतिरिक्त मौका मिलता है।

परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी

  • परीक्षा तिथियां: 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल 2026
  • परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
  • परीक्षा केंद्र:
  • भारत के 304 शहरों में
  • विदेश के 14 शहरों में

इस बार परीक्षा में लगभग 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए।

पेपर 1 और पेपर 2 की उपस्थिति

  • Paper 1 (B.E./B.Tech)
  • रजिस्ट्रेशन: ~11.06 लाख (भारत) + 4,229 (विदेश)
  • उपस्थिति: लगभग 93%
  • आधार वेरिफिकेशन: ~97%

Paper 2 (B.Arch/B.Planning)

  • रजिस्ट्रेशन: ~54,953 (भारत) + 270 (विदेश)
  • उपस्थिति: लगभग 73%
  • आधार वेरिफिकेशन: ~97%

आगे क्या करें?

रिजल्ट आने के बाद छात्रों को अपने स्कोर के अनुसार आगे की रणनीति बनानी होगी-

  • JEE Advanced की तैयारी
  • टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन
या आप चाहें तो काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारी भी कर सकते हैं।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article