एजुकेशन

JEE Mains Result 2025 Declared: जारी हुआ जेईई मेन्स सेशन 2 का रिजल्ट, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट और कटऑफ

JEE Mains Session 2 Result 2025 Declared On jeemain.nta.ac.in, nta.ac.in: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा सेशन 2 (JEE Mains Session 2) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in, nta.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

JEE Mains Result 2025 Declared

JEE Mains Result 2025 Declared: यहां चेक करें जेईई मेन्स सेशन 2 का रिजल्ट

JEE Mains Session 2 Result 2025 Declared On jeemain.nta.ac.in, nta.ac.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन 2 (JEE Mains Session 2 Result) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in, nta.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (JEE Mains Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

JEE Mains Session 2 Result: कब हुई थी परीक्षा

बता दें जेईई मेन्स सेशन 1 पेपर 1 (B.E. / B.Tech) की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। जबकि सेशन 2 की परीक्षाएं 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को निर्धारित थी। परीक्षा 13 भाषाओं हिंदी, इंग्लिश, बंगाली, गुजराती, असामी, कन्नड़ मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में हुई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

How To Check JEE Mains Session 2 Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Declaration of the Result/NTA Scores for the Joint Entrance Examination [JEE(Main) – 2025] of Paper 1 (B.E. / B.Tech.) पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JEE Mains Session 2 Result: 24 स्टूडेंट्स के 100 पर्सेंटाइल

बता दें जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा में कुल 24 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल अंक पाकर टॉप किया है। 24 टॉपर्स में राजस्थान से 7, तेलंगाना से 3, महाराष्ट्र से 3, उत्तर प्रदेश से 3, पश्चिम बंगाल से 2, आंध्र प्रदेश से 1, दिल्ली से 2, कर्नाटक से 1 और गुजरात से 2 टॉपर हैं।

JEE Mains Toppers List 2025: यहां देखें जेईई मेन्स के टॉपर्स की लिस्ट

मोहम्मद अनसराजस्थान
आयुष सिंघलराजस्थान
अर्चिस्मान नंदी पश्चिम बंगाल
देवदत्ता माझीपश्चिम बंगाल
आयुष रवि चौधरीमहाराष्ट्र
कुशाग्र गुप्ताकर्नाटक
हर्ष ए गुप्ता तेलंगाना
आदित प्रकाश भागाडेगुजरात
दक्षदिल्ली
हर्ष झादिल्ली
रजित गुप्ताराजस्थान
श्रेयस लोहिया उत्तर प्रदेश
सक्षम जिंदलराजस्थान
सौरव उत्तर प्रदेश
वंगला अजय रेड्डी तेलंगाना
सानिध्य श्राफ महाराष्ट्र
विशाद जैन महाराष्ट्र
अर्णव सिंहराजस्थान
शिवेन विकास तोषनीवालगुजरात
कुशाग्र बिंगहा उत्तर प्रदेश
साई मनोगना गुथिकोंडाराजस्थान
बानी ब्रता माजीतेलंगाना
लक्ष्य शर्माराजस्थान

JEE Mains Cut Off List 2025: यहां देखें कैटेगिरी वाइज कटऑफ लिस्ट

UR-ALL 100 93.102326297,321
UR-PwBD93.0950208 - 0.00793493,950
EWS-ALL93.0950208-80.383011925,009
OBC-ALL 93.0950208 - 79.431358267,614
SC-ALL93.0950208-61.152693337,519
ST-ALL93.0950208-47.902646518,823
यहां आप JEE Mains Session 2 रिजल्ट, टॉपर्स लिस्ट और कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article