एजुकेशन

JEE Mains Admit Card 2024: जारी होने जा रहा जेईई मेन्स एडमिट कार्ड, जानें कब होगी परीक्षा

JEE Mains Admit Card 2024: जेईई मेन्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। एनटीए द्वारा जेईई मेन्स एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

Image

JEE Mains Admit Card 2024

JEE Mains Admit Card 2024, NTA JEE Mains Admit Card 2024 Date: जेईई मेन्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन एग्जाम (JEE Mains Exam 2024) का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

JEE Mains Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी।

JEE Mains Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेईई मेन एग्जाम की सिटी स्लिप जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के तीन दिन पहले जारी होगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स में जेईई मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download JEE Mains Admit Card 2024

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Mains Exam 2024: इंजीनियरिंग कॉलेज में मिलेगा दाखिला

जेईई मेन परीक्षा में सफल अभ्यर्थी देशभर के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article