एजुकेशन

JEE Mains 2026 Admit Card: जारी हो गया जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड, ये रहा Direct Link

JEE Mains 2026 Session 1 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने सेशन 1 जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे jeemain.nta.nic.in पर या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से JEE Mains 2026 Admit Card Download कर सकते हैं।

jee mains admit card

जेईई मेन्स एडमिट कार्ड

JEE Mains 2026 Session 1 Admit Card Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने सेशन 1 जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। (JEE Mains 2026 Admit Card News) NTA ने 21, 22, 23 और 24 जनवरी को होने वाले सेशन 1 एग्जाम के लिए जेईई मेंस एडमिट कार्ड 2026 जारी किया है। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा।

28 और 29 जनवरी के लिए कब जारी होगा एडमिट कार्ड

आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि 28 और 29 जनवरी को होने वाले एग्जाम के एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।

JEE Mains 2026 Admit Card Download करने का क्या है तरीका?

JEE Mains 2026 Admit Card Download Link तक पहुंचने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “JJEE Mains 2026 Admit Card Link” पर क्लिक करें।
  • जरूरत के हिसाब से अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • अपना एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए लॉग इन डिटेल्स सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड पर दी गई सभी डिटेल्स ध्यान से देखें, जिसमें नाम, एग्जाम की तारीख, शिफ्ट और सेंटर शामिल हैं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एग्जाम के दिन इस्तेमाल के लिए एक साफ प्रिंटआउट लें।

NTA ने JEE Main 2026 सेशन 1 एडमिट कार्ड या अंडरटेकिंग डाउनलोड करने से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल एड्रेस पब्लिश किया है। इसमें कहा गया है, "कैंडिडेट्स NTA हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।"

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article