एजुकेशन

JEE Main Session 2 Registration: जेईई सेशन 2 के लिए एक बार फिर खुली रजिस्ट्रेशन विंडो, jeemain.nta.nic.in से तुरंत करें आवेदन

JEE Main Session 2 Registration: एनटीए ने जेईई मेन सेशन 2 के लिए एक बार फिर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। आवेदन प्रक्रिया में पीछे छूटे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवार अंतिम डेट का इंतजार न करें।

Image

जेईई सेशन 2 के लिए एक बार फिर खुली रजिस्ट्रेशन विंडो (Photo- Canva)

JEE Main Session 2 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जेईई मेन सेशन 2 के लिए एक बार फिर आवेदन विंडो खोल दी है। जो उम्मीदवार JEE Main Session 2 के किसी कारण से आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे यह उन उम्मीदवारों के लिए दूसरा मौका है। जेईई मेन सेशन 2 में शामिल होने के की तैयारी कर रहे उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम तिथि के इंतजार में न रहें और समय रहते प्रक्रिया पूरी करें। क्योंकि इसके बाद हो सकता है उन्हें और अवसर न मिले। आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे विस्तार में दी गई है।

क्या है JEE Main Session 2 आवेदन की अंतिम तिथि

बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन नहीं कर पाए उम्मीदवारों को एक और मौका देते हुए एनटीए ने आवेदन विंडो को फिर खोल दिया है। अब उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 13 मार्च रात 9 बजे तक का समय है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी।

जेईई मेंस 2026 से किन संस्थानों में ले सकते हैं प्रवेश

जेईई मेंस 2026 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार एनआईटी और आईआईआईटी जैसे देश के विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश ले सकते है। लेकिन जो उम्मीदवार आईआईटी में जाना चाहते हैं उन्हें जेईई एडवांस की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। जानकारी के लिए बता दें कि जेईई एडवांस की परीक्षा केवल वह उम्मीदवार दे सकते हैं, जिन्होंने जेईई मेंस की परीक्षा पास की है। वही जेईई एडवांस 2026 देने के लिए योग्य माने जाएंगे।

कैसे करें जेईई मेंस सेशन 2 के लिए आवेदन?

1. JEE Main Session 2 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए जेईई मेन सेशन 2 के लिंक पर क्लिक करें।

3. नए खुले पेज पर उम्मीदवार वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

4. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई एजुकेशन डिटेल्स और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

5. आवेदन फॉर्म को भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

6. सबमिट करने से पहले उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को पुनः चेक करें।

7. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और प्रक्रिया पूरी करें।

8. अब अपने फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट भी लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें, क्योंकि इस बार करेक्शन विंडो की सुविधा नहीं दी जाएगी। गलती होने पर उन्हें आगे चलकर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आवेदन फॉर्म भरते हुए उसे बार-बार चेक करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article