JEE Main Day 2 Admit Card 2023: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2023 के दूसरे दिन, सेशन 1 के एडमिट कार्ड 22 जनवरी को जारी कर दिए गए हैं। पब्लिश होने के बाद उम्मीदवार अब इसे jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार एनटीए ने सभी परीक्षा दिनों के लिए एक साथ एडमिट कार्ड जारी नहीं होंगे। पहले दिन के लिए हॉल टिकट 21 जनवरी को जारी हुए थे। एनटीए का कहना है कि दूसरे दिन के एडमिट कार्ड 22 जनवरी को आएंगे और अन्य परीक्षा के दिनों के लिए इसे बाद में जारी किया जाएगा।
How to Download JEE Main Day 2 Admit Card: जेईई मेन दूसरे दिन का एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी टैब के तहत 25 जनवरी के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड लिंक खोलें।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड से जुड़ी सबमिट करें और डाउनलोड करें।
जेईई मेन 2023 सेशन 1 पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए 24 जनवरी, 25, 29, 30, 31 और 1 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। ये परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। 28 जनवरी को बीएआरच / बी प्लानिंग का पेपर एक शिफ्ट में होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in को चेक करते रहें।
