एजुकेशन

JEE Main 2026 Answer Key: खत्म होने वाला है इंतजार, एनटीए आज जारी करेगा जेईई मेन सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर की

JEE Main Answer Key 2026: एनटीए द्वारा आज जेईई मेन सेशन 1 आंसर की जारी की जाएगी। 21 से 29 जनवरी के बीच आयोजित हुई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते है।

JEE Main Answer Key 2026

एनटीए आज जारी करेगा जेईई मेन सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर की

JEE Main Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 21 से 29 जनवरी में आयोजित की गई जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की आंसर की कि राह देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। NTA द्वारा JEE Main Season 1 Answer Key पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। प्रोविजनल आंसर की के साथ परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिस्पांस शीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार जेईई मेन आंसर की 2026 एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं।

आंसर की जारी होने के साथ ही उस पर आपत्ति यानी ऑब्जेक्शन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार 4 फरवरी और 5 फरवरी को तय समय के भीतर आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें प्रत्येक प्रश्न पर शुल्क का भुगतान करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

क्या है आपत्ति दर्ज करने का शुल्क?

आंसर की जारी होने के बाद यदि उम्मीदवार को लगता है कि वह असंतुष्ट है तो वह तय तिथियों के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न पर उम्मीदवार को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें कि यह नॉन-रिफंडेबल शुल्क है।

कैसे करें JEE Main 2026 Answer Key Download

1. जेईई मेन 2026 की आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

2. आधिकारिक वेबसाइट पर आपको 'लेटेस्ट न्यूज' का एक सेक्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

3. यहां उम्मीदवारों को EE Main 2026 Answer Key का लिंक नजर आएगा, जिस पर क्लिक करना है।

4. अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद सबमिट करें।

5. लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

कब जारी होगा जेईई मेन 2026 का रिजल्ट

एनटीए के ब्रोशर के अनुसार बात करें तो जेईई मेन 2026 का रिजल्ट 12 फरवरी तक जारी कर दिया जाएगा। बता दे कि रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर जारी किए जाएंगे।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article