एजुकेशन

JEE Main Answer Key Download: जारी हुई जेईई मेन 2023 सेशन 2 आंसर की, चेक करें jeemain.nta.nic.in डाउनलोड लिंक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 19, 2023, 09:19 PM IST

JEE Main Answer Key 2023 Released: जेईई मेन 2023 सेशन 2 आंसर की जारी हो गई है और अब इसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in की मदद से चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2023 सेशन 2 का परिणाम अंतिम आंसर की जारी होने के बाद ही जारी किया जाएगा।

Image

JEE Main Session 2 Answer Key

JEE Main Answer Key 2023 Download Link Released: एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2023, सेशन 2 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। जेईई मेन सेशन 2 आंसर की जारी हो जाने के बाद अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in की मदद से जाकर आंसर की को चेक कर सकते हैं। इस बीच, NTA की योजना इस सप्ताह तक JEE मेन का रिजल्ट भी जारी करने की है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा होना अभी बाकी है और कथित तौर पर रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की को भी जारी किया जाएगा।

फिलहाल जो जेईई मेन आंसर की (JEE Main Answer Key 2023 Released) जारी हुई है उस पर उम्मीदवारों को आपत्ति उठाने का अवसर मिलेगा, जिसके बाद एनटीए सभी आपत्तियों पर विचार करेगा और फिर अंतिम आंसर की जारी करेगा। कथित तौर पर जेईई मेन 2023 सेशन 2 का परिणाम अंतिम आंसर की आने के बाद जारी किया जाएगा।

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा आंसर की डाउनलोड लिंक - JEE Main 2023 Answer Key Download Direct link

How to Download JEE Main Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें जेईई मेन आंसर की

सबसे पहले NTA की JEE आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2023 लिंक पर क्लिक करें।

लॉग इन विवरण को दर्ज करके सब्मिट के ऑप्शन को क्लिक करें।

इसके बाद जेईई मेन आंसर की आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

एनटीए की ओर से जारी जेईई आंसर की चेक करके पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

जेईई मेन आंसर की वाली आधिकारिक वेबसाइट पर दो विकल्प मौजूद हैं। या तो जेईई मेन सेशन 2 आंसर की को आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से चेक किया जा सकता है या फिर आवेदन नंबर और डेट ऑफ वर्थ की मदद से चेक कर सकते हैं। ऊपर दिए लिंक की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन विकल्प में से किसी एक का चुनाव उम्मीदवार आंसर की देखने के लिए कर सकते हैं।

इस साल जेईई मेन परीक्षा दो सेशन में आयोजित की गई थी पहला सत्र जनवरी में निर्धारित किया गया था और दूसरा सत्र 15 अप्रैल को समाप्त हुआ था। दोनों सत्रों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को दोनों सत्रों में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड दिया जाएगा।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article