एजुकेशन

JEE Main 2026 Paper 2: जारी हो गया जेईई मेंस पेपर 2 परीक्षा के परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे चेक

JEE Main 2026: NTA JEE Main 2026 पेपर 2 (BArch और BPlanning) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic पर पेपर 2 की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है।

Image

jee mains 2026

JEE Main 2026 Paper 2A B.Arch and Paper 2B B.Planning Result OUT: NTA ने JEE Main 2026 पेपर 2 (BArch और BPlanning) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इन रिजल्ट को jeemain.nta.nic.in/ पर जारी किया गया है। बता दें, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रिजल्ट्स के साथ-साथ Joint Entrance Examination (JEE) Main 2026 पेपर 2 की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। डायरेक्ट लिंक के लिए लेख देखें

जिन उम्मीदवारों ने JEE Mains पेपर 2 (BArch और BPlanning) 2026 की परीक्षा दी थी, वे अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। NTA ने 7 अप्रैल को JEE Main पेपर 2 परीक्षा 2026 आयोजित की थी। जनवरी सेशन के नतीजों में, BArch पेपर में 99.99+ स्कोर सबसे ज्‍यादा गया, और BPlanning में दो उम्मीदवारों ने 99.98+ स्कोर किया था।

JEE Mains 2026

JEE Mains 2026

JEE Main 2026 Paper 2 Result: How to download?

सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं

  • नोटिस देखना है तो News & Events के नीचे देखें
  • इस लिंक पर क्लिक कर दें 'Declaration of Final NTA Scores for Joint Entrance Examination (Main) – 2026 for Paper 2A (B. Arch) and Paper 2B (B. Planning) – Reg.'
रिजल्ट देखने के लिए होमपेज के दाएं तरफ देखें
  • Candidate Activity के नीचे देखें
  • इस लिंक पर क्लिक कर दें 'Score Card for JEE(Main) – 2026 [Session-II] Paper-2 (B.Arch. / B.Planning)'
आंसर की देखने के लिए होमपेज के दाएं तरफ देखें
  • Candidate Activity के नीचे देखें
  • इस लिंक पर क्लिक कर दें 'Score Card for JEE(Main) – 2026 [Session-II] Paper-2 (B.Arch. / B.Planning)
  • Answer Key Challenge for JEE(Main) Paper – 2 (B.Arch/ B.Planning)'

रिजल्ट का नोटिस यहां से देखें - LINK

JEE Mains 2026 पेपर 2 के जनवरी सेशन के लिए लगभग एक लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और परीक्षा में शामिल हुए थे। JEE Main 2026 पेपर 2 के अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए, भारत में लगभग 54,953 BArch और BPlanning के उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, और विदेश से 270 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया; इस तरह कुल उपस्थिति लगभग 73% रही और आधार ऑथेंटिकेशन लगभग 97% रहा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article